मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह -2025 राजिस्थान में शामिल समाजसेवी मंजूषा गौतम
* कटनी की बेटी ने राजिस्थान में मध्यप्रदेश का लहराया परचम
* समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कटनी का गौरव और शान बढ़ाया —–
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की और से रविवार को 17/08/2025 को बा्हाण समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी और समाज सेवी संस्थाओं का सम्मान समारोह राजिस्थान के शक्ति रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय राजिस्थान सरकार में पूर्व विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा जी रहे। इस महोत्सव में बहुत से राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वालेवरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन में मध्यप्रदेश कटनी से अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापक सचिव अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था l सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए समाजसेवी मंजूषा गौतम को शाल श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।इस।सम्मेलन में 300 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए 51 समाजसेवीयों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्रीराम इंदोरिया,अंतिमा इंदोरिया,केशव शर्मा, योगेश शर्मा, और अतिथि गणो में आर एस हिमाशु शर्मा, राज्यपाल के ओएसडी डॉ .कुलदीप मिश्रा, कर्नल सतीश शर्मा जी के अलावा भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।


