परिजनों को अर्चना के मिलने की दी गई सूचना,आज शाम या कल सुबह तक परिजनों को होगी सुपुर्द*
इंदौर से ट्रेन में बैठकर कटनी आ रही अर्चना तिवारी के सुरक्षित मिलने की सूचना 12 दिनों के बाद परिजनों को मिली है। अर्चना के मुंह बोले भाई युवक कांग्रेस कटनी अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने एमपी न्यूज़ कास्ट से इस बात की पुष्टि की है। अंशु मिश्रा ने एमपी न्यूज़ कास्ट को बताया कि अर्चना के परिजनों को उसके साकुशल मिलने की सूचना मिल चुकी है।आज शाम तक या फिर कल सुबह तक अर्चना को परिजनों के किया जाएगा। ऐसी चर्चा है कि अर्चना ग्वालियर संभाग के आसपास मिल गई है।


