सिलौंडी के धरमपुरा स्वामी जी महाराज में जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शनिवार को सुबह शुरू हुआ ।
वरिष्ठ जन के बताया कि 38 सालों से लगातार हर वर्ष अखंड रामायण पाठ होता आ रहा है ।
सुबह विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ग्राम के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । अखंड रामायण पाठ में सरपंच पंचों संतोष बर्मन ,प्रह्लाद सेन ,प्रभु दयाल मिश्रा ,रवि यादव ,लल्लू यादव ,शारदा दाहिया,मनीष दाहिया,रामकिशोर साहू ,रमेश राय ,श्री नाथ राय ,सेवा लाल साहू ,बिहारी गाडरी ,मनीराम गाडरी ,विनोद सहित सभी भक्त गण रहे


