कटनी (14 अगस्त) – हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत पहाड़ी में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग से होते हुये हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुई जहां उपस्थित जन समूह को सुजल गांव की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। जनपद पंचायत की अन्य ग्राम पंचायतों में भी उमंग व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री जैन और समाजसेवी अखिल पांडेय सहित ग्रामीणजन और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


