कटनी( 14 अगस्त)- पर्वों के दौरान नगर की सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा नगर निगम के अतिक्रमण दल को नगर के मुख्य मार्गों सहित बाजार क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए आवागमन व यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाकर नागरिकों को सुगम आवागमन मुहैया कराया जा सके।
उक्त निर्देश के परिपालन में बुधवार को नगर निगम व यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से झंडा बाजार ,गोल बाजार एवं मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए यातायात व्यवस्था को प्रबंधित करने का प्रयास किया जाकर व्यवसायियों से सार्वजनिक हित को भी ध्यान में रखते हुए मार्ग अवरुद्ध न करने एवं स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया गया।
अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेन्द्र सिंह ने बताया है कि आयुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशानुसार पर्वों के दौरान नगर की सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र अभियान चलाकर पैदल मार्च करते हुए कार्यवाही की गई है, सुगम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान निगम की अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह,टीम के सदस्यों सहित ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौजूद रही।


