रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदपुरम। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पार्षद निर्मला राय ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया ओर वार्ड वासियों से अभियान मे सहभागी होने कि अपील की। इस दौरान उन्होंने तिरंगा वितरण का आयोजन किया।
पार्षद निर्मला राय ने कहा की हमारा उद्देश्य हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति गर्व और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने घर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया एवं तिरंगे उपलब्ध कराए गए । इस अवसर हंस राय,आर.सी.वर्मा, राजकुमार पाल, महेश सेन, राजू व्यास, रजनी बामने, माया मिश्रा, मीना ठाकुर, प्रेमलता साहू, देविका, गीता चौरसिया, नीता डोंगरे, निकिता डोंगरे, मंजू व्यास, गायत्रीमंत्र चंदेल, रत्ना सेंगर, मनोरमा बांडड़ी, प्रीति राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


