जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज (रिंकू), नेताप्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सभी एम.आई.सी. सदस्य, एवं पार्षदगणों के विशिष्ठ आतिथ्य में नगर निगम कार्यालय प्रांगण में प्रातः 08ः00 बजे ध्वजारोहरण किया जायेगा।
नगर निगम प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय पर्व पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 7ः30 बजे उपस्थित रहने आदेशित किया है, और समस्त व्यवस्थाओं के लिए अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को भी अलग से जिम्मेदारी दी है।


