भारत माता की जयघोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, जन-जन में फैलाई देशभक्ति और दिया प्रेम का संदेश*
*तिरंगा यात्रा में शामिल बैलगाड़ी के रूप में तिरंगा झॉंकी रहा आकर्षण का केन्द्र*
*बहनों ने महापौर को बांधी राखी, महापौर ने लगभग 2400 कर्मचारियों को दिया जीवन बीमा की सौगात*
*हर वर्ष रक्षाबंधन पर निगम कर्मचारियों को दी जायेगी सौगात – महापौर*
*3 वर्ष पूर्ण होने पर इस घोषणा से प्रफूल्लित हुए अधिकारी-कर्मचारी, अधिकारी-कर्मचारी ने मनाई राखी और कजलियॉं उत्सव*
जबलपुर। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के नेतृत्व और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के प्रशासनिक मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा भॅंवरताल कल्चरल स्ट्रीट से होते हुए आयुष्मान हॉस्पिटल से रसल चौक, रसल चौक से नौदरा ब्रिज, नौदरा ब्रिज से कृष्णा मार्केट होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक निकाली गई जिसमें एक बैलगाड़ी जो तिरंगे की थीम पर झॉंकी के रूप में सजाई गयी थी, इनके पीछे दिव्यांगजनों की एक बड़ी टोली, नेत्रहीन विद्यालय की कन्याएॅं
और जनप्रतिनिधिगणों के साथ-साथ नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद कमलेश अग्रवाल, महेश राजपूत, लवलीन आनंद, श्रीमती रेणु कोरी, वकील अंसारी, अतुल दानी, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती वर्षा मनोज सेन, विमल राय, श्रीमती एकता गुप्ता, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती शारदा कुशवाहा,
अनुराग दाहिया, सुनीलपुरी गोस्वामी, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, श्रीमती निशा संजय राठौर, श्रीमती मधुवाला राजपूत, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, जितेन्द्र कटारे (जीतू), अनुराग साहू (राहुल), श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, अतुल जैन, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, श्रीमती माधुरी सोनकर, शरद श्रीवास्तव, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके आदि के अलावा
अपर आयुक्त विद्यानंद वाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय, राकेश जैन, श्रीमती कीर्ति परोहा, श्रीमती संगीता दीक्षित, श्रीमती दीप्ति शर्मा, कर्मचारी संघों के पदाधिकारी राजेन्द्र पटैल, मुन्नू पटैल, कपिल दुबे, अमित मेहरा, राकेश समुद्रे के साथ बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारीगणों के अलावा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, पोलाराव, अर्जुन यादव, के साथ सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर एवं सफाई संरक्षकों ने बढ़चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लिया और यात्रा मार्गो पर देशभक्ति के साथ प्रेम का संदेश फैलाते हुए भारत माता की जय का जयघोष करते नजर आए।
इसके पूर्व नगर निगम के सभी बहनों ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को राखी बॉंधी और पुरूष वर्ग के कर्मचारियों ने कजलियॉं का उत्सव मनाते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ-साथ निगम प्रशासन को बधाई दी कि 2400 कर्मचारियों को
एक साथ जीवन बीमा की सौगात देने के साथ-साथ हर वर्ष रक्षाबंधन पर सौगात देने की घोषणा की गयी। अधिकारियों कर्मचारियों में इस घोषणा से हर्षोल्लास का वातावरण दिखाई दिया।


