किन्नर समाज ने इस साल भी भुजरिया पर्व को धूमधाम से मनाया, पारंपरिक वेशभूषा में सजे किन्नरों ने बुधवारा चौराहे से बैंड-बाजों के साथ जुलूस निकाल
भोपाल में किन्नर समाज ने इस साल भी भुजरिया पर्व को धूमधाम से मनाया, पारंपरिक वेशभूषा में सजे किन्नरों ने बुधवारा चौराहे से बैंड-बाजों के साथ जुलूस निकाला। अच्छी बारिश व खुशहाली की प्रार्थना के साथ जुलूस गुफा मंदिर के पास भुजरिया विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा।