• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज रक्षाबंधन शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 9, 2025
in ज्योतिष
0
आज रक्षाबंधन शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा में सौभाग्य योग, देवी लक्ष्मी के प्रभाव से कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा, व्यापार में इन्हें लाभ कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 09 अगस्त शनिवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा है। दोपहर 1:17 से पृतिपदा तिथि लग जाएगी, सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक और राहुकाल सुबह 09:07 से सुबह 10:47 बजे तक रहेगा। पंचक रात 3:18 से प्रारंभ होगी जो 14 अगस्त सुबह 11: 16 तक रहेगी आज रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा और संस्कृत दिवस मनाया जावेगा ज्योतिष अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर 297 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसने इस त्योहार का महत्व कई गुना बढ़ा दिया है। बता दें इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा और इस दिन सूर्य देव और बुध देव कर्क राशि में, चंद्रमा मकर में, मंगल कन्या में, गुरु और शुक्र मिथुन में, पापी ग्रह राहु कुंभ में तो केतु सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा। ग्रहों का ऐसा योग इससे पहले 1728 में बना था। बताया जा रहा है कि उस समय भी राखी पर भद्रा नहीं थी और ग्रहों की यही स्थिति थी और 2025 में भी ठीक ऐसा ही हो रहा है। इसके साथ ही सुबह 05:47 से दोपहर 01:23 तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधने से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले भगवान की पूजा करना और भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करना शुभ माना जाता है। रक्षाबंधन के उपायों में भाई को मिठाई खिलाना, उनकी आरती उतारना और उन्हें उपहार देना शामिल है। इसके अलावा, बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधते समय “येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।” मंत्र का जाप कर सकती हैं। इन उपायों को करने से भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है और भाई की रक्षा होती है। आज के दिन के स्वामी ग्रह शनिदेव है आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात शनि की राशि मकर में हो रहा है और शनि स्वयं गुरु की राशि मीन में विराजमान होकर गुरु के साथ केंद्र योग का निर्माण करेंगे और चंद्रमा का मंगल के साथ नवम पंचम जबकि सूर्य बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा। इस पर सोने पर सुहागा यह है कि आज श्रवण नक्षत्र के संयोग में सौभाग्य योग का भी निर्माण हो रहा है जिससे देवी लक्ष्मी की कृपा और सोभाग्य योग के प्रभाव से कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा, व्यापार में इन्हें लाभ कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और कामकाज भी तेज गति से आगे बढ़ेगा, बिजनेस में सुधार होगा,कानूनी अड़चनें दूर होंगी। करियर में बदलाव की स्थिति, प्रॉपर्टी के कामों में फायदा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि, समय कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान हो जाएँगे। आपको सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: कुछ लोग आपके बारे में गलतफहमियां फैला सकते हैं, लेकिन इन बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर लगे रहें। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। कोई भी मुश्किल आने पर उनसे सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर: आपको अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली और माल की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की ज़रूरत है। व्यापार करने वाली महिलाओं को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि किसी तरह की जाँच होने की आशंका है।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। लव पार्टनर को कोई उपहार देना अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। योग, व्यायाम, और ध्यान इसका सही इलाज हैं।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज दिन भर भागदौड़ और मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन काम की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर से जुड़े प्रयासों में मनचाहे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव: कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ज़रूर लें। कुछ लोग आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

करियर: इस समय व्यापार में बहुत ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। आपके विरोधी कुछ नुकसान करने की कोशिश में रहेंगे। काम की जगह की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जल्दी ही जगह बदलने की संभावना है।
लव: घर में सुख, शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: गैस और बादी वाली चीज़ें खाने से बचें। इसकी वजह से सिर दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1*

*मिथुन* – पॉजिटिव: इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बहुत अच्छी परिस्थितियां बना रही है। दोस्तों के साथ मनोरंजन से जुड़े कामों में भी अच्छा समय बीतेगा। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों से दूर रहें। पड़ोसी या दोस्त के साथ छोटी सी बात पर विवाद बढ़ सकता है। अपनी छवि को खराब न होने दें। पैसे से जुड़ी कुछ न कुछ दिक्कत रहेगी। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है।

करियर: व्यापार की दृष्टि से परिस्थितियां ज्यादा अच्छी नहीं हैं। इसलिए किसी भी जरूरी काम को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने अहंकार और गुस्से पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखें। घुटनों और जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

*कर्क* – पॉजिटिव: कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताने से आप ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। अधिकतर काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएँगे। हालांकि, परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से शांति रहेगी।
नेगेटिव: सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अच्छी गतिविधियों में ही समय बिताएं। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा, लेकिन इस समय बहुत समझदारी से समस्या को सुलझाने की ज़रूरत है।

करियर: व्यापार की कार्यप्रणाली बेहतर होगी, लेकिन इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से जुड़ी कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अभी अच्छा नहीं है।
लव: किसी बाहरी व्यक्ति का दखल अपने घर-परिवार में न होने दें। आपसी तालमेल बनाकर रखने से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में निराशा रहेगी।
स्वास्थ्य: नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें, क्योंकि इसका असर आपके मानसिक सुकून और स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: घर में मरम्मत को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का अच्छा समय है। लेकिन वास्तु के नियमों का पालन ज़रूर करें। अगर पैसे के लेन-देन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका भी समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव: सावधान रहें, अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने आ सकती है। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। बहुत ज्यादा काम की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे।

करियर: कारोबार में बहुत ज्यादा व्यस्तता का माहौल बनेगा। आप इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और पूरा कर लेंगे। लेकिन साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत न हारें। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना ज़रूरी है।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ मेलजोल भी खुशी देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, इसलिए किसी भी तरह की चिंता न करें। बस ज्यादा भीड़-भाड़ और प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें।
*भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3*

*कन्या* – पॉजिटिव: आपकी सरल जीवन शैली घर और बाहर दोनों जगह सही व्यवस्था बनाए रखेगी। समाज के लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ होगी। पैसे से जुड़े काम सही समय पर मनचाहे तरीके से पूरे हो जाएँगे।
नेगेटिव: मेहमानों के आने-जाने की वजह से आपके कुछ जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है, जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। बढ़ते खर्चे चिंता का कारण बनेंगे। बेकार की उलझनों से खुद को दूर ही रखें।

करियर: कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, इसलिए व्यापार से जुड़ा कोई जरूरी फैसला न लेकर मौजूदा गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी।
लव: बाहरी लोगों का दखल अपने घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: काम का दबाव आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालेगा। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7*

*तुला* – पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति ज़रूर रखें। इससे नए-नए संपर्क बनेंगे। पैसे से जुड़ी चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी और आर्थिक समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव: इस बात का ध्यान रखें कि आप जिन कामों को बहुत ही आसान महसूस कर रहे थे, उनमें कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। दिन के आखिरी हिस्से में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं और इस वजह से संबंधों में भी कड़वाहट आने की आशंका है।

करियर: व्यवसाय में कर्मचारियों की काम करने की क्षमता से उत्पादन में वृद्धि होगी। काम की जगह को नया रूप देने के लिए किसी जानकार से सलाह भी हो सकती है। ऑफ़िस के कामों की अधिकता की वजह से दिनचर्या थका देने वाली रहेगी।
लव: पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रखेंगे। विपरीत लिंगी दोस्तों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: किसी असफलता की वजह से अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे, जिसकी वजह से शारीरिक काम करने की क्षमता में भी कमी आएगी।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव: निवेश से जुड़ा कोई भी काम करते समय सही जानकारी ज़रूर लें, वरना नुकसान होने की आशंका है। कोई नकारात्मक बात आपकी मानसिक स्थिति को परेशान कर सकती है, इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।

करियर: आपको अपने व्यवसाय के प्रति और ज्यादा सोचने की ज़रूरत है। काम की जगह में बदलाव की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें, वरना आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।
लव: घर में सुख-शांति रहेगी और पति-पत्नी में सहयोग का व्यवहार रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ समय आत्ममंथन और चिंतन में भी लगाएं और ध्यान करें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*धनु* – पॉजिटिव: फोन पर कोई ज़रूरी अच्छी खबर मिलेगी और किसी प्यारे दोस्त से भी बात होगी। मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता भी मिल सकती है। अगर कहीं निवेश करने से जुड़ा कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो देर न करें। आपको ज़रूर फायदा होने वाला है।
नेगेटिव: परिवार के मामलों में ज्यादा दखल देने की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से किसी को चोट न पहुंचे। अपनी जरूरी चीज़ों की देखभाल खुद करें, क्योंकि उनके खोने की आशंका है।

करियर: काम की जगह पर बहुत ज्यादा काम की वजह से दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, ज़रा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक व्यवहार भी परेशान करेगा। शांति से समस्याओं को हल करें।
लव: समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी और परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य: इस समय पेट दर्द और भूख न लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हल्का खाना खाएं और सही इलाज भी ज़रूर लें।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1*

*मकर* – पॉजिटिव: परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श में आपकी सलाह को खास महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर फायदेमंद है। वह घर और नौकरी दोनों जगह सही तालमेल बनाकर रखेंगी।
नेगेटिव: कोई चल रहा विवाद या मुकदमे से जुड़ी परेशानी आ सकती है। घर बदलने, यात्रा आदि से जुड़ा किसी तरह का तनाव भी रह सकता है। इस समय आपको बातचीत में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दोपहर बाद परेशानियां बढ़ सकती हैं।

करियर: आपको व्यवसाय की कार्यप्रणाली को और ज्यादा बेहतर बनाने की ज़रूरत है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम से खुद को दूर रखें।
लव: घर में किसी मुद्दे पर बाहरी व्यक्ति से सलाह न लेकर आपस में बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी तालमेल और भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: अपनी किसी योजना को लागू करने का यह सही समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा से जुड़ी योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव: दोस्तों और मौज-मस्ती में व्यस्त न रहें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इसका बुरा असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाएं।

करियर: काम की जगह में सही व्यवस्था बनी रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव: परिवार वालों का आपसी तालमेल मधुर बनाकर रखने से घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान के कारणों से दूर रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको शांति और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव: परिस्थितियों में अच्छा बदलाव आ रहा है। कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। घर में बच्चे की खुशखबरी मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक गतिविधि से जुड़ी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव: युवा वर्ग को अपने किसी लक्ष्य को पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। इसलिए बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। निवेश से जुड़े कामों को अभी टाल दें। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो आज उसे स्थगित करना बेहतर होगा।

करियर: इस समय काम की जगह पर आपकी उपस्थिति रहना जरूरी है, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही की वजह से दिक्कत आ सकती है। प्रॉपर्टी के खरीदने-बेचने से जुड़े कामों में मुनाफे की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई लक्ष्य पाने के लिए और ज्यादा मेहनत की ज़रूरत है।
लव: पति-पत्नी घर की किसी समस्या को आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल भी खुशनुमा होगा।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे कामों से दूर रहें और गाड़ी भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
95 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा महासंयोग, तीन शुभ योग से बढ़ेगा पर्व का महत्व

95 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा महासंयोग, तीन शुभ योग से बढ़ेगा पर्व का महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d