रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : रक्षाबंधन पर्व में किसी भी आमजन को खरीदी करने मैं ना हो कोई परेशानी, सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए आम जनता से की अपील…
ट्रैफिक टी.आई. राहुल पांडे द्वारा बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व नजदीक आ रहा है जिसमे शहर में राखी रुमाल की दुकाने सज चुकी है और दूरदराज क्षेत्रो से आमजन राखी रुमाल की खरीदी के लिए शहर आ रहे है और कटनी शहर के आम नागरिक हो या ग्रामीण आंचलो आमजन जो नागरिक दो पहिया वाहन से खरीदी करने आ रहे है तो वह वह अपना वाहन खरीदी करते समय सुरक्षित क्षेत्र में पार्किंग करे जिसमे अन्य आमजनता को अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से कोई परेशानी ना हो और वही कुछ शहर वासी से राखी रुमाल व कपड़ो की खरीदी करने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर ते है और वह बीच शहर में लाकर अव्यवस्थित रूप से वाहन को पार्किंग कर छोड़ दिया जाता है जिसमे ट्राफ़िक जाम की स्थिति बनती है और जो दोपहिया वाहन व पैदल खरीदी रक्षाबंधन पर्व के सामग्रीयो की खरीदी करने के लिए आते है उनका शहर में जाम लगने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कटनी शहर की जनता से कटनी ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा आमजन से अपील करते है समझाईस दी जा रही है कि रक्षाबंधन पर्व में किसी को भी ट्रैफ़िक जाम के कारण कोई परेशानी ना हो इस लिए शहर में खरीदी करने के लिए चार पहिया वाहन का प्रयोग ना करे और अगर दो पहिया वाहन का प्रयोग करते है तो आप सभी सुरक्षित क्षेत्र पर वाहन को पार्किंग करे जिसमे शहर में किसी भी प्रकार का कोई जाम ना लगे।


