MP NEWS CAST मनीष गौतम
प्रदेश के Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh व Department of Labour, Madhya Pradesh मंत्री श्री Prahlad Singh Patel ने पिछले बीते दिनों जिले में हुई अतिवर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से प्रभावित होने वाले नरसिंहपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पीड़ित नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण रविवार को किया। उन्होंने इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम जमुनिया, खमरिया, रीछई व पिंडरई कलां के पुल- पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों और मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नागरिकों से अपील की कि अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें। अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ग्राम जमुनिया के मजरे-टोलों तक आवागमन के लिए पक्की सड़क बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिवर्षा व बाढ़ प्रभावित लोगों की हुई नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित रूप से अतिवर्षा व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नदी- नालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति होने पर तत्काल नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग एवं पुल-पुलियों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, सड़क मार्ग एवं पुल-पुलियों की मांग की। मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री गौरीशंकर शर्मा, श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे


