• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*आठ दिवसीय शिव महापुराण का समापन आज रविवार को*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2025
in कटनी
0
*आठ दिवसीय शिव महापुराण का समापन आज रविवार को*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

श्री गहोई वैश्य महिला समिति का आयोजन, रोजाना शिवलिंग निर्माण के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

कटनी। सावन माह के सुअवसर और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी जयंती के उपलक्ष्य पर श्री गहोई वैश्य समाज के तत्वाधान में गहोई वैश्य महिला समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्री शिव महापुराण और असंख्य शिवलिंग निर्माण का समापन रविवार 3 अगस्त को हवन यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारा के साथ होने जा रहा है। गत 27 जुलाई को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए शिव महापुराण और पार्थिव शिवलिंग निर्माण में भक्तों का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित इस आयोजन में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भक्तिभाव के साथ किया। साथ ही पार्थिवेश्वर शिवलिंग का अभिषेक और पूजन कर पुण्य अर्जित किया।
*शिव महिमा सुनने उमड़ी भीड़*
कथा व्यास आचार्य श्री नीलेश शास्त्री जी के मुखारबिंद से शिव महिमा का श्रवण करने रोजाना बड़ी संख्या में भीड़ आयोजन स्थल पर उमड़ी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिदिन शिवमहापुराण के विविध अध्याय का सुंदर तरीके के कथा व्यास श्री शास्त्री जी द्वारा वाचन किया गया। इस दौरान शिव पार्वती विवाह, कार्तिकेय जन्म, तारकासुर वध, श्री गणेश जन्मोत्सव, देव दानव संग्राम, भद्रकाली प्राकट्य, जलंधर उत्पत्ति एवम वध, द्वादिश ज्योतिर्लिंग वर्णन और पंचाक्षर मंत्र का महात्म का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई वैश्य महिला समिति के सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। पूजन के लिए आयोजन समिति द्वारा रोजाना पूजन सामग्री की निशुल्क व्यवस्था कराई गई थी।
*हवन और भंडारा रविवार को*
शिवमहापुराण का श्रवण कर रहे यजमानों द्वारा आज शनिवार को हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति दी गई। वहीं रविवार की सुबह 8 बजे से आम भक्तों द्वारा हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति दी जाएगी। तदुपरांत दोपहर 12 बजे से ब्राह्मण भोज और आम भंडारा का आयोजन किया गया है। श्री गहोई वैश्य समाज ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों से इसमें पहुंचने अपील की गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वायरल वीडियो प्रयागराज में दरोगा के घर छाती तक गंगा जल, बोले- ‘गंगा मैया का सौभाग्य मिला है.”ये गंगा मैया का आशीर्वाद है कि वो खुद चलकर मेरे घर आई हैं।” ‘

वायरल वीडियो प्रयागराज में दरोगा के घर छाती तक गंगा जल, बोले- 'गंगा मैया का सौभाग्य मिला है."ये गंगा मैया का आशीर्वाद है कि वो खुद चलकर मेरे घर आई हैं।" '

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.