• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2025
in ज्योतिष
0
*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधादित्य योग‌ और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन को पूरे दिन भरपूर लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी और बिगड़े काम भी बनने शुरू हो जाएंगे। कारोबार को लेकर शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 30 जुलाई दिन बुधवार को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त आज नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:09 बजे तक रहेगा। आज कल्कि जयंती भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की जयंती है, जो कलियुग के अन्त में होने वाला है। भगवान कल्कि का प्राकट्य श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा। कल्कि अवतार भगवान विष्णु का दसवां एवं अंतिम अवतार होगा, जो अधर्मियों का विनाश करके धर्मावलम्बियों की रक्षा करेंगे। कल्कि जयन्ती के अवसर पर भगवान विष्णु के मन्दिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है और कल्किपुराण के साथ श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसी तरह आज भी स्कन्द षष्ठी जिन्हें मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रहमन्य भी कहा जाता है, भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं। षष्ठी तिथि भगवान स्कन्द को समर्पित है, और श्रद्धालु लोग इस दिन उपवास करते हैं। आज सूर्य और बुध के बीच युति संबंध बनेंगे, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही रवि योग का भी संयोग बना है। और हस्त नक्षत्र के संयोग में सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हुआ है । साथ ही आज बुधवार होने से दिन के देवता भगवान गणेश होंगे, आज सर्वार्थ सिद्धि योग और भगवान गणेश की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन को पूरे दिन भरपूर लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी और बिगड़े काम भी बनने शुरू हो जाएंगे। कारोबार को लेकर शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तंगी से भी निजात मिलेगी और लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से लाभ मिल सकता है और व्यापार में जरूरी निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएंगे, जिससे धन में भी वृद्धि होगी। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आपकी सकारात्मक सोच से जीवनशैली अच्छी होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और दोस्तों से मिलने का समय निकाल लेंगे। इससे पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव: खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। चिंता न करें, धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आ जाएंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर आदि के पास जाना पड़ सकता है।
करियर: काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई ऑफिस की यात्रा से जुड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।
लव: परिवार और काम के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य : तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से दिनचर्या भी खराब रहेगी।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। इस समय का पूरा फायदा उठाएं। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहें, आपका कोई सपना पूरा होने वाला है।
नेगेटिव: कोई भी निजी समस्या आने पर अपने मन पर काबू रखें तथा शांति से सोच-विचार करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। यदि कोई सरकारी मामला चल रहा है तो सावधान रहें, क्योंकि वह उलझ सकता है।
करियर: काम-धंधे में बहुत ज्यादा काम की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें, नहीं तो आप फंस सकते हैं। साझेदारी से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है और यह फायदेमंद भी रहेगा।
लव: किसी भी समस्या के हल में परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको जरूर सही समाधान मिलेगा, तथा आपसी संबंध भी अच्छे बनेंगे।
स्वास्थ्य : बहुत ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। हल्के-फुल्के मनोरंजन वाले कामों में कुछ समय बिताने से सुकून मिलेगा।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव: कोई रुका हुआ भुगतान मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तथा कोई निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव: अपने ऊपर क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें, क्योंकि बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से आपके अपने निजी काम रुक सकते हैं। रुपए-पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की उधारी करने के लिए समय अच्छा नहीं है। किसी के साथ संबंध भी न बिगाड़ें।
करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित डील में पेपर वगैरह चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी काम करने की क्षमता को और बढ़ाएगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ बहस हो सकती है।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ध्यान रखें, कि गैर-पारिवारिक प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य : जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम नियमित रूप से करें। बादी और भारी खानपान से भी परहेज रखें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

*कर्क* – पॉजिटिव: चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। यदि कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर न लादें। झगड़े, बहस आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी बातों पर काबू रखें। किसी भी मुश्किल हालात में धैर्य और संयम रखकर ही आप समाधान निकाल सकते हैं।
करियर: काम-धंधे में ग्रहों की स्थिति ज्यादा फायदेमंद तो नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं निवेश करने की न सोचें। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के साथ बहस हो सकती है।
लव: शादीशुदा जीवन मधुर और सुखमय रहेगा। परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य : मानसिक सुकून पाने के लिए योग और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं, और इससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा दिन बीतेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत ज्यादा शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपकी अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव: नकारात्मक लोगों का दखल अपने निजी जीवन तथा परिवार पर न होने दें। संतान से जुड़ी परेशानियों का समाधान करने में भी आपका सहयोग जरूरी है। किसी भी मुश्किल हालात को गुस्से और क्रोध की बजाय धैर्य और संयम से संभालने की कोशिश करें।
करियर: निजी व्यस्तता की वजह से आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम को तय समय पर ही पूरा करने की कोशिश करें।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेलजोल खुशी देगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। व्यायाम, योग आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव: मौजूदा ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को और मजबूत कर रही है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे।
नेगेटिव: जल्दबाजी में किसी से भी कोई वादा न करें। ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कामों में खर्चों की अधिकता रहेगी। कोई पुरानी नकारात्मक बात याद आने से मन कुछ उदास होगा।
करियर: काम-धंधे से जुड़ी सभी गतिविधियों पर अपनी मौजूदगी और पूरी नजर रखना जरूरी है। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जगह बदलने या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिलने से राहत रहेगी।
लव: पारिवारिक माहौल खुशहाली से भरा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार न करके बात आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य : जोखिम वाले कामों में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल देगा। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*तुला* – पॉजिटिव: सामाजिक अथवा सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं।
नेगेटिव: इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कत रहेगी। आपके कुछ करीबी लोग ही आपके खिलाफ कुछ रुकावटें पैदा कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी काबिलियत और काम करने की क्षमता पर ही विश्वास रखें।
करियर: काम-धंधे में नया काम शुरू करने की योजना सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों तथा कामों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोग लापरवाही की वजह से कोई उपलब्धि खो सकते हैं।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवारजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय बिताना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य : जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आपको जिस शांति की तलाश थी, आज वह मिल सकती है। कुछ नए कामों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही पूरी भी हो जाएंगी। आध्यात्मिक चीजों में भी आपका मन लगेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी मनमानी और बहुत ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं तथा दोस्तों के साथ अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई काम ठीक से व्यवस्थित होंगे।
करियर: व्यावसायिक काम का बोझ बढ़ेगा। पैसे से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा इस्तेमाल करेंगे, तथा मनचाहे परिणाम भी हासिल होंगे। इस समय अपने उत्साह और जोश में कमी न आने दें।
लव: शादीशुदा संबंधों में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बनेगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य : सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3*

*धनु* – पॉजिटिव: संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि आने वाले समय में फायदेमंद साबित होंगी। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना संभव है। इसलिए इन गतिविधियों पर ध्यान दें। कुछ दिक्कतें रहेंगी पर आप उनका समाधान निकालने में सक्षम भी होंगे।
नेगेटिव: यह समय अपने कामों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने और व्यस्त रहने का है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगत का बुरा असर आपके मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।
करियर: व्यापार की नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। कोई भी व्यापार से जुड़ा जोखिम आज लेने की कोशिश न करें। साझेदारी करने की योजना है, तो फायदेमंद रहेगी। ऑफिस के मामलों में सावधानी बरतें।
लव: घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य से जुड़ी तैयारियां जोर-शोर से होंगी।
स्वास्थ्य : अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, सही इलाज भी जरूर लें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*मकर* – पॉजिटिव: आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय अन्य गतिविधियों के लिए भी निकालेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करना आपको सच्ची खुशी देगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी और एक नई पहचान भी मिलेगी।
नेगेटिव: किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन से बचें और शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे जोखिम वाले कामों में गलती से भी पैसा न लगाएं। नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। किसी परिवार के सदस्य की समस्या का हल करने में आपका ज्यादातर समय लग जाएगा।
करियर: काम-धंधे में पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित काम पर बहुत ज्यादा ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस की कार्यप्रणाली ठीक रहेगी और बॉस व अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
लव: परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक तथा मनोरंजन के कामों में बेहतरीन समय बीतेगा। सावधान रहें क्योंकि प्यार के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य : व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। सिर्फ तनाव वाली स्थिति से दूर रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव: आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे, और फिर से अपने अंदर आप आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ता हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: दोपहर बाद कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति द्वारा बदनामी मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल-मिलाप से दूर रहें। आय के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे।
करियर: काम-धंधे में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव: परिवार में सुख-शांति व अच्छा माहौल बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य : असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव: आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और मेहनत द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी संबंधी के साथ चल रहा झगड़ा दूर होने से मानसिक शांति मिलेगी। ऑनलाइन शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय मौजूदा माहौल की वजह से नकारात्मकता अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर: पैसे से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। हालांकि आप अपनी काम करने की क्षमता द्वारा परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। सरकारी मामलों को सावधानी से सुलझाएं।
लव: परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य : अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि पर भी समय दें। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वन विभाग ने15 वर्षों से काबिज लगभग 11.45 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को कराया मुक्त,,

वन विभाग ने15 वर्षों से काबिज लगभग 11.45 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को कराया मुक्त,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d