*पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश* द्वारा जारी जागरूकता अभियान *”नशे से दूरी हैं,जरूरी”* सिवनी पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन,अति पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा,नपुअ श्रीमती पूजा पांडेय के निर्देशन व नेतृत्व में थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.07.25 को ग्राम कोतवार एवं रक्षा समिति सदस्यों को नशे के दुष्परिणाम व नशे से दूरी हेतु जागरुक किया गया नशा के प्रकोप के साथ ही नशा मुक्ति से जुड़ी सहायता मानस हेल्प लाइन 1933 ,14446, *नेशनल सुसाइड हेल्प लाइन 14416* , मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की जानकारी भी सांझा की गई व सूचना देकर समाज को नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया गया, नशे की हर आदत से दूर रहने व व्यसन में पड़े लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गई। साथ ही गांवों में लोगों को नशा से दूरी अभियान का प्रचार प्रसार करने एवं हस्ताक्षर अभियान चला कर नशे छोड़ने की शपथ ली गयी। *”हमारा यह संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश”* अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍🏼


