कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल में रोसी चौराहे पर की गई अचानक चलनी कार्यवाही,मजिस्ट्रेट तन्मय सिंह के नेतृत्व में मोबाइल कोर्ट लगाया,मोबाइल कोर्ट द्वारा वाहन चेकिंग गई और लापरवाही करने वाले वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना कार्यवाहीं चल रही है,खबर लिखे जाने तक कई वाहनों का चालान बनकर जुर्माना राशि वसूल की जा रही है,कालापीपल के थाने उपनिरीक्षक रवि भंडारी द्वारा पूरे दल-बल के साथ उपस्थित रहकर प्रभावी सहयोग प्रदान किया गया,मोबाइल कोर्ट में उपस्थित मजिस्ट्रेट द्वारा अनेक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने,हेलमेट व शीट बेल्ट का इस्तेमाल करने,शराब पीकर वाहन न चलाने,वाहन के दस्तावेज साथ रखने के संबंध में समझाइश भी दी गई,यह कदम यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार करने के लिए उठाया गया है,आगे भी मोबाइल कोर्ट का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा,ताकि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
*किसी ने नेता जी को फोन लगाया तो किसी ने अधिकारी को किसी की नहीं सुनी*
रोसी चौराहे पर जब पुलिस नियम तोड़ने वालों पर
एक्शन ले रही थी तो नियम तोड़ने वाले पहले तो चालान करवाने के बदले किसी नेता को फोन लगाते नजर आए। जब नेताजी ने सुना कि मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई है तो उन्होंने भी चुप-चाप कह दिया कि चालान भर दो,इसके बाद लोगों को भी समझ आ गया कि यह सामान्य चेकिंग नहीं है..!


