आज, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद कन्नौज के पदाधिकारियों ने इंदरगढ़ में एक बैठक की। इस बैठक में आगामी 27 जुलाई को कन्नौज में जिला इकाई और सभी नगर इकाइयों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई। इस संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए और उन्हें स्वीकार किया गया। इंदरगढ़ इकाई को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम जी अग्रवाल जी, जिला महामंत्री रतन गुप्ता जी, जिला महामंत्री नवीन गुप्ता जी, जिला कोषाध्यक्ष यतीश स्वरूप जी, जिला उपाध्यक्ष नरेश भदौरिया, नगर अध्यक्ष सनी गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक पटेल, डेविड पटेल, नगर कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह ,मोहित गुप्ता, विवेक चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
जय व्यापारी जय व्यापार मंडल


