सिलौंडी पंचायत में सहकारी समिति का अनाज और खाद रखने वाला भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
जिसके कारण खाद रखने के लिए सुरक्षित जगह नही है । जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है जिससे जन हानि और आर्थिक हानि भी हो सकती है ।
सहकारी समिति के प्रबंधक पुरुषोत्तम बर्मन ने बताया कि सहकारी समिति का पुराना भवन जहा पर खाद रखने का कार्य होता है भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है कलेक्टर जी के निर्देश पर अभी खाद को किराए के भवन में रखा है । भवन नही होने के कारण बहुत दिक्कत है । सिलौंडी बड़ी पंचायत होने के कारण अधिक किसान है जिससे खाद रखने की बहुत परेशानी है ।अनेक बार शासन और प्रशासन को नव भवन हेतु पत्र भेजा जा चुका है ।


