• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

केंद्रीय मंत्री चौहान ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ किया कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर प्रारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2025
in विदिशा
0
केंद्रीय मंत्री चौहान ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ किया कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर प्रारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

केंद्रीय कृषि तथा किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा कलेक्ट्रेट में बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी साथ मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का अवलोकन करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा किए गए इस नवाचार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह आंचल कक्ष बेहतर कार्य करेगा। समय पर बच्चों को स्तनपालन कराने में सहूलियत होगी। इस व्यवस्था के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिला प्रशासन की पहल पर स्थापित किए गए आंचल कक्ष की उपयोगिता की जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर पर कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी व स्टालों का अवलोकन –
केंद्रीय कृषि तथा किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने आज आंचल कक्ष का शुभारंभ करने के उपरांत कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां लगाई गई प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किए गए उत्पादों का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद करते हुए उनके द्वारा जारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी आय में किस तरह वृद्धि हो के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण विभाग, नाबार्ड, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, विंध्य हर्बल उत्पाद श्रृंखला, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कुरवाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और पोषण संजीवनी अभियान के बैनर तले प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जिसका उपस्थित सभी के द्वारा अवलोकन किया गया।

सुपोषण किट का वितरण –
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट भी प्रदान की है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा द्वारा सुपोषण किट में प्रदाय की जाने वाली सामग्री की जानकारी दी।
इस दौरान बालिका संप्रेषण गृह द्वारा हस्त निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। अधीक्षक श्रीमती आकांक्षा मरावी द्वारा कलाकृतियों के बारे मे जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संजीवनी की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
पौधरोपण
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर में सिन्दूर का पौधा लगाकर सभी से पौधे लगाने व वटवृक्ष बन जाने तक पौधो का संरक्षण करने का संदेश दिया है। इस दौरान पौधरोपण में प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल सहित विधायकगणो व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम

मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d