संवाददाता राजकुमार दुबे
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल जिला नरसिंहपुर ने मनाया 77 वा स्थापना दिवस*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल जिला नरसिंहपुर नगर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय छात्रवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रांत कार्यालय मंत्री रोहित राय जी उपस्थित रहे, उन्होंने बताया की विद्यार्थी परिषद की स्थापना छात्रहित के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करने के लिए भी की गई एवं विद्यार्थी परिषद के अनेकों गतिविधि एवं आयाम के बारे में विद्यार्थी साथियों से बात की
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य जीएस पटेल सर ने बताया कि छात्र जीवन के दौरान मैं भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा, विद्यार्थी परिषद छात्र सेवा के माध्यम से सभी विद्यालय महाविद्यालय में काम करती है।
नगर मंत्री सौरभ सिलावट जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इनकी रही उपस्थित
प्रिंस तिवारी जी (जिला संगठन मंत्री)
सौरभ रैकवार जी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य)
श्रेयांश गुप्ता जी (जिला समिति सदस्य)
सार्थक उपाध्याय जी (महाविद्यालय अध्यक्ष )
रोहित चौधरी जी (नगर सहमंत्री)
आदित्य मिश्रा
रोहित
एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


