• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*भुड़सा छात्रावास में आगजनी प्रकरण: दस्तावेज़ जलने की घटना में वार्डन निलंबित*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2025
in कटनी
0
*भुड़सा छात्रावास में आगजनी प्रकरण: दस्तावेज़ जलने की घटना में वार्डन निलंबित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*भुड़सा छात्रावास में आगजनी प्रकरण: दस्तावेज़ जलने की घटना में वार्डन निलंबित*

*कटनी (08 जुलाई) –* बड़वारा विकासखण्डा के ग्राम भुड़सा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में आगजनी की घटना के बाद दस्तावेजों की क्षति को लेकर लापरवाही बरतने के मामले मे छात्रावास वार्डन श्रीम‍ती यशोदा कोरी को जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई जांच में यह सामने आया कि छात्रावास में लगी आग से सभी शैक्षणिक और वित्तीय दस्तावेज नष्ट हो गए तथा जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि दस्तावेजों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं। पूर्व जांच में यह भी पाया गया कि वार्डन द्वारा केवल कम महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की ही सुरक्षा की गई, जबकि महत्वपूर्ण वित्तीय अभिलेखों को उपेक्षित कर दिया गया।
वार्डन श्रीमती यशोदा कोरी को पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, किंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। उनके इस कृत्य को म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार, श्रीमती कोरी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की धारा 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़वारा नियत किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मनीष राजपूत बने क्षेत्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष नियुक्त…!

मनीष राजपूत बने क्षेत्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष नियुक्त...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d