घटना का संक्षिप्त विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप सूर्यवंशी निवासी वार्ड न 46 मोहन नगर छिन्दवाडा ने दिनाँक 03.07.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 30.06.2025 को जब प्रार्थी एस.बी.आई. के ए.टी.एम. से पैसे निकालने बस स्टेण्ड छिन्दवाड़ा के पास गया उसके पीछे खडे व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. पिन देख लिया और उसे विश्वास में लेकर उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसे दुसरा ए.टी.एम. कार्ड दे दिया और प्रार्थी के ए.टी.एम. कार्ड से कुल 79 हजार रुपये निकाल लिये, प्रार्थी को मैसेज आने पर प्राथर्थी के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्र. 392/2025 धारा 318(4) भा.न्य.सं. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, इसी प्रकार दिनाँक 04.07.2025 को प्रार्थी यशवंत राव कालबांडे निवासी दुर्गा मंदिर के पास पाठाढाना छिन्दवाड़ा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/06/2025 को एस.बी.आई. बैंक के ए. टी. एम. परसुराम वाटिका के पास से पैसे निकालने के दौरान उसके पीछे खडे व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. पिन देख लिया और उसे विश्वास मे लेकर उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसे दुसरा ए.टी.एम. कार्ड दे दिया और उसके ए.टी.एम. से 30 हजार रुपये निकाल लिया प्रार्थी को मैसेज आने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.396/2025 धारा 318(4) भा.न्य.सं. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डेय (IPS) के द्वारा जिले में हो रही ए.टी.एम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी के आरोपियो को पकड़ने के लिये निर्देश जारी किये गये, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष गुप्ता (IPS) के मार्गदर्शन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय राणा व थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा निरंतर सायबर सैल छिन्दवाडा से संपर्क कर घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. केमरे को खंगाला गया सी.सी.टी.व्ही. फुटेज प्राप्त होने पर फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्ति विनोद उर्फ रोहित पिता स्व. डालचंद गौतम उम्र 35 साल एवं अनुज पिता राजेंद्र कुमार सिगोतिया उम्र 25 साल दोनो निवासी ग्राम कुढारी थाना धनोरा जिला सिवनी को चंदनगांव बस स्टेण्ड से पकडकर पुछताछ करने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विनोद के द्वारा बताया गया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड एवं अपने महगे शोक के लिये पहले दिल्ली में रहते हुए ए.टी.एम. बदलकर फ्रोड करना शिखा फिर छिन्दवाडा आकर अभी तक छिन्दवाडा शहर मे दो ए.टी.एम. कार्ड बदलकर घटना कारित करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से 60 हजार रुपये, 19 ए.टी.एम. कार्ड, एक एक्टीवा गाडी कुल मशरुका 01 लाख रुपये का जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
जप्त मशरूखा 01. 60,000 रुपये नगद 02. अलग अलग बैंको के 19 ए.टी.एम. कार्ड 03. एक एक्टीवा गाडी कुल
मशरुका 01 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी – 01. विनोद उर्फ रोहित पिता स्व. डालचंद गौतम उम्र 35 साल निवासी ग्राम कुडारी थाना धनोरा जिला सिवनी 02. अनुज पिता राजेंद्र कुमार सिगोतिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुडारी थाना धनोरा जिला सिवनी
महत्वपूर्ण भूमिका आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उनि. नरेश झारिया, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, सउनि. अमित कुमार यादव, आर.219 विकास बैस, आर. 857 शैलेन्द्र राजपूत, आर 720 अमित तौमर, सायबर सैल प्र. आर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


