MP NEWS CAST
इंदरगढ़ में पत्रकारिता के नाम पर वसूली, पत्रकार एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन
जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत ने की कार्रवाई की मांग
इंदरगढ़ (कन्नौज):
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में की जा रही अवैध वसूली को लेकर पत्रकार एकता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत ने मंगलवार को थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग फर्जी पत्रकार बनकर क्षेत्र में सक्रिय हैं और वसूली जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं
। इससे सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता की छवि को ठेस पहुंच रही है। दर्शन राजपूत ने मांग की कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके पहचान पत्रों की जांच की जाए और यदि वे दोषी पाए जाएं तो कानूनी कार्यवाही की जाए।थाना अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।


