MPNEWSCAST
VIDEO
जबलपुर।
नर्मदा तट पर पहुंचने वाले परिक्रमा वासी हो या पर्यटक अब जबलपुर का नर्मदा तट अलग अनुभूति कराएगा। सस्टेनेबल टूरिज्म पर कार्य कर रहे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होमस्टे योजना के अंतर्गत नर्मदा के मनोरम तट न्यू भेड़ाघाट के निकट डुडवारा में
बने कच्ची मिट्टी के होम स्टे का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।
नगर निगम उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने होम स्टे
“नमामि नर्मदे पंचवटी” का दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ किया।
कच्ची मिट्टी की दीवारों से बने खपरेल के घर और इस परिसर की बगिया की ताजी हरि सब्जी
इस होम स्टे की विशेषता है।
इस नवीन होम स्टे का संचालन
बोधन एवं नोनेलाल पटेल करेंगे। होम स्टे परियोजना के अंतर्गत लोक कल्याण भूमिका समिति होम स्टे का निर्माण करा रही है। समिति की अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने बताया कि। डुडवारा गांव नर्मदा तट पर है, जहां से भेड़ाघाट की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण संस्कृति का अद्भुत अनुभव ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत डुडवारा में 8 और होमस्टे का निर्माण होना है।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती भूरी बाई, पूर्व सरपंच मुकेश तिवारी, एवं ग्राम पर्यटक समिति के सदस्य उपस्थित थे।


