• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*”सफलता की कहानी”* *जल संरक्षण और वन पट्टाधारियों के जीवन में बदलाव के लिए जिले की नई पहल* *जिले के 550 वन पट्टाधारी खेत तालाब और कपिलधारा कूप से लाभान्वित*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 1, 2025
in छिन्दवाडा
0
*”सफलता की कहानी”* *जल संरक्षण और वन पट्टाधारियों के जीवन में बदलाव के लिए जिले की नई पहल*  *जिले के 550 वन पट्टाधारी खेत तालाब और कपिलधारा कूप से लाभान्वित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*पेंच एरिया बफर जोन में पहली बार वन पट्टाधारियों को मिला खेत तालाब और कपिलधारा कूप का लाभ*

छिन्‍दवाड़ा/ 01 मई 2025/ कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन में जिले के वन अधिकार पट्टाधारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और गरीबी में रहकर जीवन यापन करने वाले इन ग्रामीणों के सिंचाई के रकबे को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक नई पहल की गई है। इस पहल के तहत वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों और अत्यंत जरूरतमंद किसानों को खेत तालाब और कपिलधारा कूपों का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया गया है। अभी तक 252 वन पट्टाधारी हितग्राहियों को खेत तालाब और 298 वन पट्टाधारी हितग्राहियों को कपिलधारा कूपों से लाभान्वित किया जा चुका है। इस तरह अभी तक कुल मिलाकर 550 वन अधिकार पट्टाधारी इस योजना से लाभांवित हो चुके हैं।
इस नई पहल का एक प्रेरणादायक उदाहरण जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत पेंच टाइगर रिज़र्व के बफर जोन में स्थित ग्राम पंचायत जमतरा में सामने आया है। यहां स्वतंत्र भारत में पहली बार वन अधिकार पट्टाधारियों को एक साथ 12 खेत तालाब और 5 कपिलधारा कूप स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कार्य भी प्रारंभ हो चुका। यह नवाचार जिला प्रशासन की दूरदर्शिता और समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
इस अभूतपूर्व पहल से लाभांवित सभी किसान अत्यंत प्रसन्न हैं। उनके चेहरों पर आई मुस्कान यह दर्शाती है कि अब उन्हें सिंचाई जल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। खेत तालाबों ने वन पट्टाधारी किसानों के जीवन में एक नया मोड़ लाया है। अब किसान बरसात के पानी को संग्रहित कर सिंचाई के लिए उपयोग में ला सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ये तालाब मछली पालन जैसी लाभकारी गतिविधियों के लिए भी उपयुक्त हैं। इसी के साथ-साथ, कपिलधारा कूपों के निर्माण से किसानों को अतिरिक्त जल संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। वन पट्टाधारी ग्रामीण इस परिवर्तन के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं।
यह कहानी केवल जल संरक्षण की नहीं, बल्कि उन किसानों की आशाओं, उम्मीदों और भविष्य के प्रति उनके नए विश्वास की है, जिनके जीवन में जल गंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा की गई यह पहल पानी का नहीं, बल्कि समृद्धि का प्रवाह लेकर आई है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव पहुॅंचे महापौर निवास*  *महापौर श्री अन्नू से की सौजन्य भेंट*

*मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव पहुॅंचे महापौर निवास* *महापौर श्री अन्नू से की सौजन्य भेंट*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d