• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*अपर कलेक्टर श्री बोपचे को सेवानिवृत्ति पर दी गई भाव भीनी विदाई* *श्री बोपचे का सहज, सरल, चिंतामुक्त और खुशमिजाज स्वभाव सभी के लिए अनुकरणीय है- कलेक्टर श्री सिंह*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 30, 2025
in छिन्दवाडा
0
*अपर कलेक्टर श्री बोपचे को सेवानिवृत्ति पर दी गई भाव भीनी विदाई*  *श्री बोपचे का सहज, सरल, चिंतामुक्त और खुशमिजाज स्वभाव सभी के लिए अनुकरणीय है- कलेक्टर श्री सिंह*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे 36 वर्ष 6 माह 4 दिवस की शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 30 अप्रैल को शासकीय अवकाश होने के कारण आज एक दिवस पूर्व कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सभी विभागों के अधिकारियों और कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों द्वारा श्री बोपचे को भावभीनी और आत्मीय विदाई दी गई।

सर्वप्रथम कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर श्री बोपचे का सम्मान किया। जिसके बाद सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारियों और कलेक्टर के स्टेनो श्री देवेश शर्मा, श्री सतीश गोंडाने सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने क्रमशः पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से श्री बोपचे का सम्मान किया। जिसके बाद शॉल श्रीफल से सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.डॉ.पी.एन. सनेसर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने अपर कलेक्टर श्री बोपचे की कुशल कार्यशैली, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से मधुर संबंध बनाए रखने की कला और खुशमिजाज रहते हुए भी कार्यों का पूरी कुशलता से संपादन करने के व्यवहार की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका सहज, सरल, चिंतामुक्त और खुशमिजाज स्वभाव हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ऐसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने श्री बोपचे को सेवानिवृत्ति के उपरांत भी सभी से जुड़े रहने और स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार ने कहा कि मुझे लगभग 7 माह अपर कलेक्टर श्री बोपचे के साथ कार्य करने का अवसर मिला। बिना किसी तनाव के कार्य करने की उनकी शैली काबीले तारीफ और सीखने योग्य है। उन्होंने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत और उसका पूरे मनोयोग से उसका आनंद उठाने की शुभकामनाएं दीं। सभी अधिकारियों ने भी अपर कलेक्टर श्री बोपचे के सरल, सहज और हंसमुख व्यवहार की सराहना की और उनके साथ कार्य के दौरान के सुखमय अनुभव साझा किए। अपर कलेक्टर श्री बोपचे ने भी अपने कार्यकाल के दौरान के खट्टे मीठे किस्से साझा किए, जिनका सभी ने आनंद उठाया। उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह के सहयोग और उनके द्वारा हमेशा कुछ नया करने की प्रेरणा के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिससे प्रेरित होकर वे भी सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे।
अपर कलेक्टर श्री बोपचे ने बताया कि प्रशासनिक सेवा में आने के पूर्व उन्होंने शिक्षक के रूप में पहली शासकीय सेवा ज्वाइन की थी। जिसके बाद मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत 27 अक्टूबर 1988 में उन्होंने नायब तहसीलदार के रूप में मंडला जिले में प्रथम नियुक्ति प्राप्त की थी। जिसके बाद तहसीलदार, फिर एसडीएम के पद पर पदोन्नत होकर विभिन्न जिलों में कार्य किया। वर्ष 2023 में अपर कलेक्टर के पद पर उमरिया जिले में स्थानांतरण के कुछ ही समय बाद 1 अगस्त 2023 से वे छिंदवाड़ा में पदस्थ रहे हैं।
कार्यक्रम उपरांत पुष्प वर्षा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके वाहन तक उनके साथ पहुंचकर उन्हें आत्मीय विदाई दी और उनके सुमधुर व्यवहार के लिए आभार जताया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
घरेलू गैस सिलेंडर मैं आग लगी, बाल बाल बचे,,,

घरेलू गैस सिलेंडर मैं आग लगी, बाल बाल बचे,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d