• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*”दास्तां खुशियों की”* *छिन्दवाड़ा का गौरव : दिव्यांग खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2025
in छिन्दवाडा
0
*”दास्तां खुशियों की”* *छिन्दवाड़ा का गौरव : दिव्यांग खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*”दास्तां खुशियों की”*
*छिन्दवाड़ा का गौरव : दिव्यांग खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान*

*छिन्दवाड़ा के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी करेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व*

छिन्‍दवाड़ा/ 02 अप्रैल 2025/ छिन्दवाड़ा जिले के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले के दो दिव्यांग (मूकबधिर) क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन डेफ क्रिकेट लीग 2025 के लिए हुआ है, जो 25 अप्रैल से 2 मई 2025 तक दुबई (यूएई) में आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे जिले और देश का नाम रोशन होगा।

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने कलेक्ट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में आज इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंट कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही खेल प्रतियोगियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा स्वीकृत सहायता राशि 1,52,900 रूपये का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया, जिससे इन खिलाड़ियों को अपनी यात्रा और प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी – ये दिव्यांग खिलाड़ी प्रदीप डहेरिया पिता श्री गोविन्द प्रसाद डहेरिया, निवासी ग्राम न्यूटन चिखली, तहसील परासिया, जिला छिन्दवाड़ा एवं ललित सिंह पिता श्री त्रिभुवन सिंह, निवासी ग्राम पालाचौरई, तहसील जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा हैं।

नशामुक्त समाज और खेल के प्रति समर्पण – छिन्दवाड़ा का एक नया संकल्प- छिन्दवाड़ा केवल एक जिला नहीं, बल्कि खेल और सामाजिक उत्थान का एक प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है। प्रशासन द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह साबित करेगी कि यदि संकल्प और मेहनत हो तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रोड़ा नहीं बन सकती। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहित किया कि वे खेलों में रुचि लें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। यह सफलता सिर्फ इन दिव्यांग खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि पूरे जिले की जीत है। यह साबित करता है कि छिन्दवाड़ा खेल प्रतिभाओं का गढ़ बन रहा है और आने वाले समय में यहां से और भी कई युवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शासकीय मॉडल स्कूल हर्रई में प्रवेशोत्सव एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम हुआ आयोजित*  *क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम संपन्न*

*शासकीय मॉडल स्कूल हर्रई में प्रवेशोत्सव एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम हुआ आयोजित* *क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम संपन्न*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d