• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने पैसों की मांग करने वाले पंचायत सचिव को किया निलंबित

by Manish Gautam Chiefeditor
February 18, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने पैसों की मांग करने वाले पंचायत सचिव को किया निलंबित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर ने बरही में 76 आवेदकों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने हर आवेदक की पूरी संवेदनशीलता के साथ धैर्यपूर्वक सुनीं समस्यायें

कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने बरही तहसील प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में यहां दूरदराज से पहुंचे लोगों के 76 आवेदनों पर सुनवाई की और निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां जनसुनवाई में ग्राम पंचायत भदौरा के पोषक ग्राम सलहना के ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरने के नाम पर रूपयों की मांग करने वाले ग्राम पंचायत भदौरा नंबर 2 के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एसडीएम श्री महेश मंडलोई सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

कलेक्टर श्री यादव ने यहां पहुंचे हर आवेदक की समस्या को अपने समक्ष बैठाकरर बड़े धैर्य से सुना और उनको समस्याओं के निराकरण के प्रति आश्वस्त किया। कलेक्टर ने आवेदकों की भूमि से संबंधित मामलों में तहसीलदार को स्थल निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।

*ग्राम पंचायत भदौरा सचिव निलंबित*

बरही में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत भदौरा नं. 2 के पोषक ग्राम सलहना जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत भदौरा नं.2 के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह, द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरने के नाम पर एक-एक हजार रुपये लिये जा रहे हैं। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह और ग्राम रोजगार सहायक श्री रामलाल दुबे, को दूरभाष पर सूचना भेज कर समक्ष में पक्ष प्रस्तुत करने हेतु बुलाया गया। किन्तु श्री दुबे जीआरएस तो उपस्थित हो गये लेकिन सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह समक्ष में उपस्थित नहीं हुये, अनुपस्थिति की दशा में श्री पुष्पेन्द्र सिंह के कृत्य को शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, पदीय दायित्वों के विपरीत, वरिष्ठ अधिकारियों की आदेशों की अवहेलना के साथ-साथ मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम तहत कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए पुष्पेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री सिंह, का मुख्यालय जनपद पंचायत बड़वारा नियत किया गया हैं। संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

*दिव्यांग को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल*

बरही में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे अस्थिबाधित दिव्यांग ग्राम करौंदीकला निवासी शिवप्रसाद पांडेय और नगर पंचायत बरही के वार्ड नंबर दो हड़तला टोला निवासी अशोक कुमार पटेल ने भी कलेक्टर श्री यादव से आने- जाने में सुविधा की दृष्टि से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिलवाने का आग्रह किया।इस पर कलेक्टर श्री यादव ने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री नयन सिंह को निर्देशित किया कि दोनों दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दिलवायें।

*बिजली मीटर की शिकायत*

जनसुनवाई में ग्राम खिरहनी निवासी कुंजबिहारी रजक ने बताया कि पिछले 10 माह से उनका बिजली मीटर खराब है। उन्होने सहायक अभियंता कैमोर को इस बावत् आवेदन भी प्रस्तुत किया था। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और लगातार इनके द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर एवरेज बिल दिया जा रहा है। इस आवेदन पर कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री एमपीईबी श्रीराम पाण्डेय को समुचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं इस मामले की टीएल में समीक्षा करेंगें। इसी प्रकार ग्राम हदरहटा निवासी गोमती बाई कोल ने बताया कि उनके पति भगवंता कोल की 21 दिसम्बर 2024 को खेत में पानी लगाते समय बिजली के करंट से मृत्यु हो गई। लेकिन बिजली विभाग द्वारा मृत्यु पर सहायता राशि नहीं प्रदान किया गया। गोमती बाई के इस आवेदन पर कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री को नियमानुसार समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग

भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d