गुलमोहर लॉन के पास संतोष मेंहगिया के निज निवास में हेल्प ग्रुप की बैठक आयोजन किया गया।जिसमे समाज के गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए क्या क्या मदद कर सकते हैं,इस विषय में हेल्प ग्रुप के सदस्यों ने विचार विमर्श किया।विगत दिनों से हेल्प ग्रुप का नाम हर कतिया समाज की जुबान पर है,क्योंकि हेल्प ग्रुप के द्वारा निरंतर स्वास्थ शिविर नेत्र परीक्षण निशुल्क दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। जिसमे सभी मरीजों ने अपना निशुल्क उपचार कराया जा रहा है।आपको बता दें की हेल्प ग्रुप के द्वारा बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए परिवार को रात्रि में जिला अस्पताल पहुंचकर आर्थिक मदद भी दी गई,इस कार्य की प्रशंशा जिले भर के वरिष्ठजनों के द्वारा की गई।हेल्प ग्रुप के द्वारा निरंतर स्वास्थ शिविर नेत्र परीक्षण और समाज सेवा करने का संकल्प लिया गया।
*हेल्प ग्रुप के द्वारा किए जाने वाले कार्य*
समाज के असहाय लोगों की आर्थिक सहायता करना।जो बच्चे निर्धन हैं उनकी निशुल्क कोचिंग करवाना।समाज के गरीब परिवार की असमान्य बीमारी में आर्थिक सहायता करना,जैसे अन्य कार्यों में हेल्प ग्रुप के द्वारा समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है।जानकारी देते हुए जी आर शिव एवम उमाशंकर खोबरिया ने बताया कि अगर समाज का कोई भी सामाजिक बंधु अगर कोई भी परेशानी में हो तो वह रात्रि में किसी समय हेल्प ग्रुप से संपर्क कर सकते हैं।बैठक में मुख्य रूप से जी आर शिव,उमाशंकर खोबरिया,संतोष मेंहगिया,रवि बेलवंशी, रिकेन नागवंशी,नरेश बेलवंशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


