• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज माघ पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
February 12, 2025
in ज्योतिष
0
आज माघ पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज माघ पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग,बुधादित्य योग शोभन योग के शुभ संयोग से मेष, वृषभ, सिंह और कुंभ राशियों को सितारों का साथ मिल रहा तो मिथुन, तुला, वृश्चिक राशियों वाले बहुत ही सावधान पूर्वक कार्य करें क्योंकि हानि की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 12 फरवरी दिन बुधवार को‌ माघ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सूर्य देव भी अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दौरान सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए कुंभ संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाएगा। तो वही माघ पूर्णिमा पर गुरु रविदास जयंती भी मनाई जावेगी आज आश्लेषा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:32 से 01:54 मिनट तक रहेगा आज पूर्णिमा तिथि देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। आज के दिन सूर्य का गोचर होना भी शुभ संयोग बना रहा क्योंकि इससे सर्वार्थ सिद्धि योग,बुधादित्य योग शोभन योग बना है। इस पर चंद्रमा का गोचर भी कर्क राशि से सिंह राशि में होने जा रहा है और आज के दिन सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला सर्वार्थ सिद्धि और शोभन नामक योग भी बन रहा है। ऐसे में मेष, वृषभ, सिंह और कुंभ राशियों को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ मिल रहा है। आज कुछ राशियों के अच्छे दिन रहेंगे तो कुछ राशियों का दिन निराशाजनक रहेंगे जैसे मेष, वृषभ, सिंह और कुंभ राशियों को सितारों का साथ मिल रहा जिससे रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। किस्‍मत साथ देगी और मनचाही सफलता हासिल करेंगे।धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और करियर में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। तो मिथुन, तुला, वृश्चिक राशियों वाले बहुत ही सावधान पूर्वक कार्य करें क्योंकि हानि की संभावना बनी हुई है बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है। कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर बढ़ने की प्रेरणा देगी। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। वरना आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। किसी भी बाहरी गतिविधि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। फोन या इंटरनेट के जरीये बिजनेस की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य- पाॅल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से अपना बचाव रखें। इंफेक्शन की आशंका है। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहेंगे। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप स्वयं ही निकालने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। मित्रों के साथ सामूहिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर आप कभी-कभी अपना नुकसान भी कर बैठते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें, बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखना उचित है। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में मंदी रहेगी। बेहतर बनाने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना होगा। हालांकि कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपनी लापरवाही से किसी कार्य में गलती कर सकते हैं।
लव- घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करें। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव- योजनाबद्ध और एकाग्र चित् रहने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आप के अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और शांति बनाए रखें। पारिवारिक लोगों से अपनी परेशानी शेयर करने तथा मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाए।
व्यवसाय- अपनी वर्तमान व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा अपने संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं। इस समय किसी भी नए काम में रिस्क ना लें। ऑफिशियल यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा
लव- संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को बच्चे की किलकारी संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेंगी।
स्वास्थ्य- त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। पोलूशन और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*कर्क* – पॉजिटिव- समय मान-प्रतिष्ठा वर्धक है। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। आज शानदार समय व्यतीत होगा। दैनिक कार्यों के साथ-साथ आप अन्य कार्य बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनःविचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में कोई काम रुक सकता है। किसी अनुभवी की सलाह मानें। शेयर बाजार और तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्य हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति मे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के अवसर तो मिलेंगे, परंतु उसे निश्चित दूरी में रखनी चाहिए। स्वास्थ्य- सर्दी-खांसी व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

*सिंह* – पॉजिटिव- काफी समय से रुके हुए कुछ कार्यों में आज गति आएगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना ले। आपके काम बेहतरीन तरीके से बनते जाएंगे। संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रहेगी। साथ ही किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने करियर से संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही कार्य प्रणाली में उचित गति भी आएगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया मुश्किल भी पैदा कर सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बदलते मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6*

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई खास कार्य बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय भी हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी और उसके बेहतर नतीजे भी मिलेग, लेकिन दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर के भरोसा विश्वास न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा बना रहेगा।
लव- परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर का सानिध्य को प्रसन्न रखेगा।
स्वास्थ्य- वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9*

*तुला* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव आने से मानसिक सुकून रहेगा। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी।
नेगेटिव- खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। साथ ही सचेत रहे क्योंकि नजदीकी संबंधी ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी। अपनी फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं। *भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। लेन-देन के मामलों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- कोई भी निर्णय लेते समय दूसरों पर निर्भर ना रहें तथा खुद ही अपनी समस्या का समाधान निकाले। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग पेपर वर्क करते समय लापरवाही ना करें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।अविवाहित लोगो के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपना ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*धनु* – पॉजिटिव- आप योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। घर के सदस्यों को ऑनलाइन शॉपिंग कराने में खुशी महसूस होगी। संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी। कोई राजनैतिक संपर्क भी बनेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें, धैर्य बनाकर रखें। आलस और सुस्ती जैसी आदतों पर काबू रखें। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी रुका काम पूरा होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है और आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा घर-परिवार के प्रति आपका सहयोग और समर्पण की भावना घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*मकर* – पॉजिटिव- समय अनुकूलता वाला है। गंभीरता और मेहनत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। अगर किसी भी तरह का कोई विवाद चल रहा है, तो समय रहते सुलझ भी जाएगा। विद्यार्थियों की अपनी किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय लापरवाही ना करें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करे
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर पूरी एकाग्रता से कार्य करें। कोई मन मुताबिक व्यवसायिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता हैं। ऑफिस के कागजात बहुत संभालकर रखने की जरूरत है। वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव भी उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक व्यस्त रहने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। किसी दीर्घकालीन लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ रहा है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप को सुकून मिलेगा और एकाग्रता बड़ेगी।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। कहीं निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले की तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। अन्यथा अपना नुकसान कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कई तरह के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, परंतु अभी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेंगे। लेकिन हिम्मत ना हारे। जल्दी ही उसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- काम के साथ साथ उचित आराम लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1*

*मीन* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म की गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- लेनदेन के मामले में आप के साथ कभी धोखा होने की आशंका है। राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम में ना तो रुचि लें और ना ही निवेश करें।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ेंगे, जो कि कामयाब भी होंगे। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी कर्मचारी के साथ चल तनाव किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आपसी सामंजस्य बनाकर रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मामला बिक्री से प्रतिबंधित शासकीय पट्टो का”  शासकीय जमीनों के पट्टो की कैसे हुई रजिस्ट्रीयां..जल्द होगी जांच…!

मामला बिक्री से प्रतिबंधित शासकीय पट्टो का" शासकीय जमीनों के पट्टो की कैसे हुई रजिस्ट्रीयां..जल्द होगी जांच...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d