रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय आईटीआई नर्मदापुरम में विगत दोपहर शुक्रवार को प्रचार्य से चर्चा करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां देखा कि वहां की स्थिति खस्ताहाल व शिक्षकों द्वारा की जा रही अनियमिताओं को लेकर विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान फिटर विभाग के प्राध्यापक द्वारा अपनी उपस्थिति लगाकर वहां दर्ज नहीं पाए जाने की जानकारी पर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव करते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से प्रचार्य ने प्राध्यापक को स्पष्टीकरण के लिए आदेश जारी किया। इस दौरान आईटीआई परिसर में साफ सफाई और कर्मचारियों की अनियमिताओं में सुधार की मांग रखी गई।जिसमें नगर मंत्री अभिषेक पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांश शर्मा, कैंपस अध्यक्ष हिमांशु शर्मा,आई.टी.आई. संयोजक समर्थ पांडे,उपाध्यक्ष उपदेश भारके , माही यादव, यश प्रजापति, सिमरन, मंत्री आयुष चौकसे , सह मंत्री उमेश यादव आदि विद्यार्थी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


