उमरियापान:- उमरियापान के टोला रोड़ स्थित बावली मंदिर में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद वाल्मिकीय मूल पाठ शुरू हुआ है। बावली मंदिर से शुरू हुई कलश शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुचीं। शोभायात्रा में यज्ञाचार्य ज्ञानजी महाराज के साथ श्रद्धालुगण और यजमान चलते रहे। बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुई।उमरियापान के बावली धाम में मंगलवार से यज्ञ शुरू हुआ,जो 14 फरवरी तक जारी रहेगा।


