• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त,नगर पालिका ने FIR के लिए दिया आवेदन,4.93 लाख का मांगा हर्जाना,टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेयजल पाइपलाइन तोड़ने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच,जारी होंगे नोटिस…!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 24, 2025
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त,नगर पालिका ने FIR के लिए दिया आवेदन,4.93 लाख का मांगा हर्जाना,टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेयजल पाइपलाइन तोड़ने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच,जारी होंगे नोटिस…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर एयरटेल टेलीकॉम कंपनी द्वारा बुधवार रात्रि सर्किट हाउस चौराहे पर पानी की टंकी के पास मशीन से अंडरग्राउंड ड्रिलिंग के दौरान अमृत योजना की मेन पाइपलाइन को आरपार छेद करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में जल भराव के हालात निर्मित हुए और वीआईपी रोड भी डैमेज हुआ। इस घटना से नर्मदापुरम नगर की गुरुवार से ही पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई, लोगों को पेयजल के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को नगर पालिका सीएमओ द्वारा जल शाखा कर्मचारी के माध्यम से सिटी कोतवाली थाने में टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए 4.93 लाख का हर्जाना देने की मांग भी की गई है। बताया जाता है कि कंपनी द्वारा बिना अनुमति कार्य किया जा रहा था। नगर पालिका द्वारा कंपनी को दिशा निर्देशों के तहत राशि जमा करने का पत्र जारी किया गया था, जिसको आधार बनाकर कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से रात्रि में खुदाई कर पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित कर दी गई और घटना के बाद वह मशीन लेकर भाग गए। इसके बाद पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर मिट्टी आने से वाहन फिसलन की स्थिति निर्मित हुई और कई दो पहिया वाहन चालक, महिलाएं , बच्चे भी सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए हैं। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस के पास आवेदन आया है। हम नगर पालिका प्रशासन सहित कंपनी को नोटिस जारी कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच होकर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अवगत हो कि उक्त सड़क स्थल पीडब्ल्यूडी विभाग का होने से अब एसडीओ राजीव पाठक द्वारा भी थाने में आवेदन देकर कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सहित क्षतिग्रस्त सड़क पर हुए नुकसान का हर्जाना की मांग की गई है। वही इस घटना के बाद नगर पालिका के जवाबदार इंजीनियरों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब सड़क पर रात को टेलीकॉम कंपनी द्वारा ड्रिलिंग की जा रही थी तब नगर पालिका के जवाबदार इंजीनियरों ने इस विषय को संज्ञान क्यों नहीं लिया? वही सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का सुधार कार्य जारी है। जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से पेयजल व्यवस्था बाधित हुई है। एयरटेल कंपनी पर मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है हर्जाना भी मांगा गया है। वहीं सूत्रों की माने तो कई वार्डों में पानी के टैंकर तक नहीं पहुंचाये जा रहे हैं ।जिससे वार्ड वासियों को पेयजल व्यवस्था की खासा परेशान होना पड़ रहा?? और नगर पालिका के जवाबदारी सब इंजीनियर फोन तक नहीं उठा रहे हैं और ना ही समस्या का कोई निदान कर पा रहे हैं जो कि उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते है?? आखिर पेय जल व्यवस्था कब तक दुरस्त होंगी पर भी सवाल??

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बस स्टैंड पुलिस चौकी थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार*

*बस स्टैंड पुलिस चौकी थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d