• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

बड़ी कार्यवाही … घाट फेस्टिवल के आयोजकों राहुल मिश्रा, आदित्य मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज. कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ने भेड़ाघाट थाने में दर्ज कराई एफआईआर. एक आरोपी राहुल मिश्रा गिरफ्तार.

by Manish Gautam Chiefeditor
January 24, 2025
in जबलपुर
0
बड़ी कार्यवाही …  घाट फेस्टिवल के आयोजकों राहुल मिश्रा, आदित्य मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज.  कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ने भेड़ाघाट थाने में दर्ज कराई एफआईआर.  एक आरोपी राहुल मिश्रा गिरफ्तार.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

बड़े और नामचीन कलाकारों के नाम पर जनता से धोखाधड़ी कर टिकिट के रूप में लाखों रूपये की राशि वसूलने वाले घाट फेस्टिवल के आयोजकों के विरूद्ध जिला प्रशासन ने सख्‍त कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। घाट फेस्टिवल में शुक्रवार के कार्यक्रम में तय कलाकारों के नहीं पहुंचने पर दर्शकों में आक्रोश फैल गया था। आयोजकों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित जनता द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई थी और कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिस पर प्रशासन और पुलिस द्वारा मुश्‍किल से काबू पाया जा सका था।
घाट फेस्टिवल के आयोजकों राहुल मिश्रा, आदित्‍य श्रीवास्‍तव एवं अन्‍य के खिलाफ एफआईआर कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना के निर्देश पर अतिरिक्‍त तहसीलदार गोरखपुर श्रीमती रश्मि चौधरी ने आज शनिवार की शाम भेड़ाघाट थाने में दर्ज कराई है। एफआईआर में आयोजकों के विरूद्ध जिले की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्‍याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 316(5), 338, 336, 340, 192 और 3(5) के तहत अपराध कायम कर एक आरोपी राहुल मिश्रा को गिरफ्तार भी कर लिया है।
ज्ञात हो कि मेसर्स सिनेक्राफ्ट इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित घाट फेस्टिवल के कल शुक्रवार 23 जनवरी के आयोजन में शाम 6 बजे से सुनील ग्रोवर, पीयूष मिश्रा जैसे ख्‍यातिलब्‍ध कलाकारों का कार्यक्रम सुनिश्चित था। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार से दो हजार लोग लम्‍हेटाघाट स्थित एम्‍बियंस लॉन में उपस्थित थे। लेकिन रात 8.30 बजे तक किसी भी कलाकार के न आने के कारण दर्शकों में आक्रोश की स्थिति बनी और इन कलाकारों के न आने के कारण की पूछताछ करने पर आयोजकों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उग्र होकर तोड़फोड़ की गई। जिससे वहां कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति निर्मित हो गई थी।
कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी गोरखपुर से घटना की जांच कराने पर पाया गया कि आयोजक संस्‍था द्वारा जिन कलाकारों के नाम पर जनता से लाखो रूपयों की राशि ली गई थी, संस्‍था द्वारा उन कलाकारों को फीस का भुगतान नहीं किया गया और इस कारण वे कलाकार कार्यक्रम स्‍थल पर नहीं आये। इसके साथ ही आयोजक संस्‍था द्वारा लाईट, साउंड जैसे अन्‍य वेंडरों को भी अनुबंध अनुसार राशि का भुगतान नहीं किया गया । इस वजह से इन वेंडरों द्वारा भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया गया। जबकि इस संस्‍था द्वारा घाट फेस्टिवल में आने वाले कलाकारों के नाम पर कार्यक्रम की टिकिट ऑनलाईन प्‍लेटफार्म बुक माय शो एवं काउंटर के माध्‍यम से व्‍हीआईपी लाउंज, सिटिंग, व्‍हीआईपी स्‍टेंडिंग और जनरल स्‍टेंडिंग के लिए प्रतिव्‍यक्ति लगभग 600 रूपये से 3 हजार 500 रूपये के मान से आमजनों से टिकिट बुक कराये गये। जांच में स्‍पष्‍ट हुआ कि आयोजकों द्वारा अवैध लाभ कमाने और व्‍यापारिक उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए फर्जी तरीके से टिकिट की राशि प्राप्‍त की गई और जनता से प्राप्‍त टिकिट की राशि का गबन करके धोखधड़ी की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सहित सचिन और आयुक्त बस ऑपरेटर्स का नहीं करवा पा रहे समाधान,9000 से ज्यादा बसों के स्थाई अनुज्ञा आवेदन लंबित,सौंपा ज्ञापन…

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सहित सचिन और आयुक्त बस ऑपरेटर्स का नहीं करवा पा रहे समाधान,9000 से ज्यादा बसों के स्थाई अनुज्ञा आवेदन लंबित,सौंपा ज्ञापन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d