• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने चौपाल लगाकर बिलहरी उपतहसील में की जनसुनवाई,सुनी लोगों की समस्यायें जनसुनवाई में प्राप्त 53 आवेदनों पर की गई सुनवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
January 21, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने चौपाल लगाकर बिलहरी उपतहसील में की जनसुनवाई,सुनी लोगों की समस्यायें  जनसुनवाई में प्राप्त 53 आवेदनों पर की गई सुनवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी – जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को अनुविभाग, तहसील , ग्राम पंचायत और अब उप तहसील स्तर पर पहुंचा कर समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की अभिनव पहल के तहत मंगलवार को उपतहसील कार्यालय बिलहरी में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा स्वयं मौजूद रहकर जनसुनवाई में पहुंचने वाले 53 लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, डिप्टी कलेक्टर , बिलहरी सरपंच खुशबू सोनी सहित जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री यादव नें विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर की मौजूदगी होने से उन्हें जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ा जिससे उनके समय की बचत हुई। साथ ही कलेक्टर ने समस्या का निराकरण भी किया।

*नियमानुसार देवे योजनाओं का लाभ*
जनसुनवाई में बिलहरी निवासी रजनी सिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके बच्चों का नाम राशन कार्ड से कट जाने के कारण गल्ला मिलना बंद हो गया है। गल्ला पर्ची हेतु आवेदन करने के बाद भी अभी तक गल्ला पर्ची न बनने की जानकारी दिये जाने तथा आवास योजना का लाभ भी प्राप्त नहीं होने की जानकारी दिये जाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री यादव द्वारा सुनवाई की जाकर जनपद पंचायत सीईओ को समय-सीमा में आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

*हाईटेंशन तार को करें ऊपर*

जनसुनवाई में बरियारपुर निवासी कौशल किशोर द्वारा खेत के ऊपर 5 फुट से 11 के.व्ही.ए की हाईटेंशन तार के लटकने के कारण किसी दुर्घटना से बचाव हेतु तार को ऊपर करानें हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की जाकर कलेक्टर श्री यादव द्वारा ऊर्जा विभाग के सहायक यंत्री को स्थल का निरीक्षण करते हुए तार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण में जनपद पंचायत कोठी के उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम खमरिया नंबर 2 में केबिल एवं ट्रांसफार्मर बदलने के आवेदन पर सुनवाई उपरांत ऊर्जा विभाग के सहायक यंत्री को प्रकरण में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

*राजस्व रिकार्ड में करें सुधार*

आवेदक सतीश साहू ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि उसके द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व भूमि के रिकार्ड सुधार हेतु आवेदन एस.डी.एम कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया था। उक्त प्रकरण में समस्त दस्तावेज संलग्न होने के पश्चात भी प्रकरण वर्तमान में नायब तहसीलदार बिलहरी के समक्ष विचाराधीन होने की जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर श्री यादव द्वारा एस.डी.एम कटनी को प्रकरण की जांच कर समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उपतहसील बिलहरी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान श्री साधूराम चौरसिया द्वारा गरीबी रेखा का कार्ड बनवानें, शिवकुमार पांडे द्वारा तिलगवां से बरयारपुर तक पक्की सड़क का निर्माण करानें, विनोद कुमार चौधरी एवं अन्य द्वारा इन्द्रा आवास कॉलोनी में पानी एवं लाइट की व्यवस्था करानें शिवप्रसाद चौधरी द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान किये जानें सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश्ेा कलेक्टर श्री यादव नें दिए।

*कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में आये 135 आवेदन*

कलेक्टर कार्यालय कटनी के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 21 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने समस्या धैर्यपूर्ण सुनीं और आवेदन लिये। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय – सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया गया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 135 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

पटवारी से बने डिप्टी कलेक्टर राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर निशांत भूरिया को कलेक्टर ने दी बधाई.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d