*आज शश राजयोग, गजकेसरी योग, शोभन योग के शुभ संयोग से मिथुन, सिंह,मकर और मीन राशियों को शनिदेव की कृपा से मिलेगा लाभ, आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
——————————————————-
*आज 18 जनवरी दिन शनिवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और इस दिन शश राजयोग, गजकेसरी योग, शोभन योग साथ ही चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर संचार कर रहा हैं जिस पर आज गुरु की पंचम दृष्टि होने से दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, सिंह,मकर और मीन राशियों को मिलता हुआ दिख रहा है। इन राशि वाले लोगों को किसी ऐसे स्रोत से फायदा मिल सकता है अन अपेक्षित होगा। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेने का भी इनके लिए संयोग बनेगा। कार्यक्षेत्र में इनको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन, सिंह,मकर और मीन राशियों के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल होगी और इन राशियों भाग्य इनकी मेहनत से बढकर लाभ दिलाएगा आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:52 मिनट तक, राहुकाल सुबह 09:53 से 11:12 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में संचार कर रहा है जिससे मिथुन राशि वालों को बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। इनके अलावा वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि वाले लोग पैसा उधार न दें। नुकसान हो सकता है। धनु राशि के लोगों को किसी ओर की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।*
*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों का दिन कुछ तरह रहेगा*
*मेष* – *पॉजिटिव*- आज कोई खास गतिविधि होने वाली है। खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। महिलाओं की क्षमता और प्रतिभा उन्हें मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
*नेगेटिव* – किसी भी तरह का लेनदेन या कोई वादा न करें। इससे आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। संबंधों पर भी इसका असर पड़ेगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपका दिन खराब कर सकती हैं।
*व्यवसाय* – कोई भी फैसला लेते वक्त बहुत सावधानी रखनी होगी। बिजनेस से जुड़े कागजी कामों में लापरवाही न करें। इंक्वायरी हो सकती है। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट पूरा करने में एक्स्ट्रा टाइम देना पड़ सकता है।
*लव* – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखना बहुत जरूरी है।
*स्वास्थ्य* – सेहत को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती है। बेहतर होगा जांच जरूर करवाएं और उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*
*वृषभ* – *पॉजिटिव*- करीबी रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। कोई भी फैसला लेते वक्त भावुक न हों। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। उससे जुड़ी तैयारियों में भी व्यस्तता रहेगी।
*नेगेटिव* – मुश्किल हालातों में अपने सकारात्मकता रखें। तनाव के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फैसले भी गलत हो सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें।
*व्यवसाय* – बिजनेस में असमंजस की स्थिति में या कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है।
*लव* – जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ कुछ समय जरूर बीताएं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
*स्वास्थ्य* – किसी भी स्थिति में खुद पर तनाव हावी न होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6*
*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय……………*
*हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और केले का भोग लगाएं*
पॉजिटिव- सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक जगहों पर जाने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने से स्टूडेंट्स तनाव मुक्त महसूस करेंगे। संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।
*नेगेटिव* – किसी बाहरी इंसान का दखल आपकी शांति और व्यवस्था बिगाड़ सकता है। मन उदास हो सकता है।
*व्यवसाय* – बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। साझेदारी संबंधी बिजनेस में ज्यादातर फैसले खुद ही लेने पड़ेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग सीनियर्स के साथ न उलझें।
*लव* – परिवार वालों के साथ मनोरंजन का कोई प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
*स्वास्थ्य* – सेहत को लेकर बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच जरूर कराएं।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2*
*कर्क* – *पॉजिटिव*- अपनी योग्यता और मेहनत से खास काम पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका विशेष स्थान रहेगा। घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर भी विचार होगा।
*नेगेटिव* – ज्यादा काम और थकान की वजह से आलस्य हावी हो सकता है। इसकी वजह से नुकसान हो सकता है। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। धोखा हो सकता है।
*व्यवसाय* – इस समय बिजनेस में उचित व्यवस्था के लिए आपके काम करने तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। पारिवारिक तनाव को कार्यक्षेत्र में हावी न होने दें। मार्केटिंग संबंधी कामों में खासतौर से ध्यान दें।
*लव* – जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ कुछ समय बीताएं। इससे संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर होंगे।
*स्वास्थ्य* – किसी वजह से तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। पॉजिटिव बने रहें। कुछ समय प्रकृति में बीताएं।
*भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8*
*सिंह राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*
*सवा किलो कोयला किसी को दान कर दें या चलते पानी में बहा दें*
*पॉजिटिव* – कुछ समय पसंदीदा और जरूरी कामों में बीताएं। इससे शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिलेगी। फिर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजों से राहत मिलेगी।
*नेगेटिव* – विपरीत परिस्थिति में अपनी गुस्से पर काबू रखें। समझदारी से समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। युवाओं को करियर में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
*व्यवसाय* – बिजनेस की गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति और नजर रखना जरूरी है। वरना स्टाफ की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मशीनरी और मोटर पार्ट्स से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन ऑर्डर मिलेंगे। किसी को पैसा उधार देने से नुकसान हो सकता है।
*लव* – घर में सभी लोग अपने काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। इससे प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
*स्वास्थ्य* – जुकाम या खांसी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन से बचाव करें। अपना रूटीन व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4*
*कन्या-* *पॉजिटिव*- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। विरोधी हारेंगे। सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसका समाधान मिल सकता है।
*नेगेटिव* – मनचाहा काम पूरा होने में उदासी और चिंता रहेगी। विद्यार्थी और युवा लोग जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में गलत काम कर सकते हैं। खुद को संभालें वरना बदनामी हो सकती है। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।
*व्यवसाय* – कारोबार में ज्यादा समय देने की कोशिश करें। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। टैक्स संबंधी सभी कागजात पूरे रखें। कुछ सरकारी दिक्कत आ सकती है। नौकरी में चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।
*लव* – परिवार में उचित सामंजस्य रहेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
*स्वास्थ्य* – हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। योगा, व्यायाम और खानपान पर खास ध्यान रखें। लापरवाही न करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8*
*तुला* – *पॉजिटिव*- सितारें अनुकूल हैं। आप अपनी सूझबूझ और काबिलियत से जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। रिश्तेदारों से संबंधी विवाद सुलझने से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। मन में चल रही दुविधाएं भी दूर होंगी।
*नेगेटिव* – अपने कामों में व्यस्त रहें। दूसरों के मामले में दखल देने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। इस समय जोखिम भरे कामों से दूर रहें। नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है।
*व्यवसाय* – बिजनेस में की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। परिवार के बड़े लोगों की सलाह आपको कामों में मदद करेगी। अभी कोई नई योजना बनाने के लिए समय ठीक नहीं है। मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
*लव* – अपने निजी तनाव को पारिवारिक व्यवस्था पर हावी न होने दें। कुछ समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ जरूर बीताएं।
*स्वास्थ्य* – तनाव लेने से बचें। सेहत संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7*
*वृश्चिक* – *पॉजिटिव*- कुछ खास लोगों के संपर्क में आने आपके विचार शैली में आश्चर्यजनक बदलाव होगा। आपका व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच दूसरों पर छाप छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे।
*नेगेटिव* – अपनी योजना और काम करने के तरीके को सीक्रेट रखें। कोई भी बात लीक होने से आपका नुकसान हो सकता है। आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें।
*व्यवसाय* – बिजनेस से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखें। कर्मचारियों के बीच मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखें। गलतफहमी न होने दें। ज्यादा पैसा अपने बिजनेस पर न लगाएं। परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
*लव* – दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति से राहत मिलेगी।
*स्वास्थ्य* – ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न लें और उचित आराम करें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4*
*धनु* – *पॉजिटिव*- अपनी मेहनत और काबिलियत पर भरोसा रखें और कामों को अंजाम दें। इससे आप जल्दी ही अच्छे नतीजे हासिल कर लेंगे। किसी खास मामले पर भी विचार विमर्श होगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से तनाव से राहत मिलेगी।
*नेगेटिव* – मनोरंजन और अपने मनचाहे कामों के लिए भी वक्त जरूर निकालें। इससे सुकून मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करते समय अपने भी बजट का ध्यान जरूर रखें। जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें।
*व्यवसाय* – बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करें। किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस के दस्तावेज संभालकर रखें।
*लव* – घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। दोस्ती और गहरी हो जाएगी।
*स्वास्थ्य* – ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज से परेशान लोग अपना ज्यादा ध्यान रखें। लापरवाही और तनाव से दिक्कत बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6*
*मकर राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*
*आपको सात पीपल के पत्तों पर सात प्रकार की मिठाई रखकर पीपल की पूजा करनी चाहिए और यह प्रसाद भिखारियों में बांट दें। साढेसाती की प्रतिकूलता में कमी आएगी*
*पॉजिटिव* – आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। पूरी शिद्दत से उन्हें पूरा करने की कोशिश भी आप करेंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान रखें। परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंगी।
*नेगेटिव* – किसी बात पर आपका अड़ जाना संबंध खराब कर सकता है। समय के मुताबिक अपने व्यवहार में लचीलापन लाना जरूरी है। किसी संबंधी की वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। जिसकी वजह से आपके कुछ जरूरी काम रुक जाएंगे।
*व्यवसाय* – बिजनेस के मामलों में किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। प्रॉपर्टी या किसी खास काम संबंधी डील करते वक्त बहुत ही सावधानी रखें। बेहतर होगा किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही फैसला लें।
*लव* – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की संभावना है।
*स्वास्थ्य* – पेट और सिर दर्द जैसी दिक्कत हो सकती हैं। मौजूदा मौसम से खुद को बचाएं और खान-पान भी व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 7*
*कुंभ* – *पॉजिटिव*- अपनी मेहनत और कर्म पर भरोसा रखें। किस्मत का साथ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी समय बीताएं। आपके महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। किसी से कोई प्रॉमिस किया है तो उसे जरूर पूरा करें।
*नेगेटिव* – पारिवारिक छोटी मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। कहीं निवेश करने की योजना है तो उस पर सोच विचार जरूर कर लें।
*व्यवसाय* – बिजनेस में नया काम शुरू न करें। हालांकि पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित बिजनेस फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। जिम्मेदारी ज्यादा होने के कारण ऑफिस का काम घर पर करना पड़ सकता है। निजी काम भी स्थगित करने पड़ेंगे।
*लव* – पति-पत्नी एक दूसरे को सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में भी समय खराब न करें।
*स्वास्थ्य* – वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको खतरे में डाल सकता है। बेहतर होगा। घर पर ही दिन बीताएं।
*भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2*
*मीन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय………….*
*आप ग्यारह बार शनि स्तोत्र का पाठ करें और तिल से बनी चीजों का सेवन करें*
*पॉजिटिव* – कोई सुखद समाचार मिलने से दिन खुशनुमा बीतेगा। किसी प्रभावशाली इंसान से मुलाकात आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ा या कोई अन्य निजी मामला उलझा है तो आपसी सहमति से निपट जाएगा।
*नेगेटिव* – संबंधियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा दूसरों को समझाने की बजाय अपना नजरिया बदलें। गुस्से पर काबू रखें। किसी धार्मिक स्थल पर समय जरूर बीताएं। इससे सुकून मिलेगा।
*व्यवसाय* – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से पूरी मदद मिलेगी। आपका वर्चस्व बना रहेगा। इस समय फायदेमंद संभावनाएं दस्तक दे रही हैं। इन सकारात्मक परिस्थितियों का सदुपयोग कर लें। मार्केटिंग संबंधी कामों में लापरवाही न करें।
*लव* – दांपत्य संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
*स्वास्थ्य* – खानपान और दिनचर्या मौसम के हिसाब से रखें। जुकाम बढ़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज अच्छा उपाय रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*


