• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने नर्मदा जयंती एवं राम जी बाबा मेला की तैयारी की समीक्षा की,नर्मदा जयंती के तहत आयोजित दीपदान में आटे एवं पत्‍तल के दियो का उपयोग हो,नर्मदा जयंती के दिन आम जनों को घाटों पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो प्रशासन लोगों की राह आसान बनाएं,वॉंस टावर के आसपास अनाउंसमेंट की व्यवस्था हो…..

by Manish Gautam Chiefeditor
January 14, 2025
in नर्मदापुरम
0
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने नर्मदा जयंती एवं राम जी बाबा मेला की तैयारी की समीक्षा की,नर्मदा जयंती के तहत आयोजित दीपदान में आटे एवं पत्‍तल के दियो का उपयोग हो,नर्मदा जयंती के दिन आम जनों को घाटों पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो प्रशासन लोगों की राह आसान बनाएं,वॉंस टावर के आसपास अनाउंसमेंट की व्यवस्था हो…..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने मंगलवार को नर्मदा जयंती के आयोजन के संबंध में सक्षम समिति की बैठक ली। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए की नर्मदा जयंती के अवसर पर घाटों पर दीपदान करने की परंपरा रही है। दीपदान में आटे के एवं पत्‍तल के दियो का उपयोग किया जाए। प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए की नर्मदा जयंती के अवसर पर आम श्रद्धालुओं को भी कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े वह आसानी से घाटों पर पहुंच सके, इसके लिए जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की राह आसान बनाएं। उन्हें अनावश्यक रूप से घाटों तक जाने से ना रोके। प्रभारी मंत्री ने कहां की नर्मदा जयंती के अवसर पर विभिन्न घाटों पर काफी भीड़ रहती है तो ऐसे में वॉंस टावर के आसपास अनाउंसमेंट की व्यवस्था हो। लोग आकर अपनी परेशानी बता सके। वॉंस टावर पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की जाए। ताकि वे लोगों की समस्या धैर्य से सुन सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेठानी घाट पर बनाए जाने वाले जल मंच पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नर्मदा जयंती के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा जयंती का महोत्सव 2 से 3 दिन तक आयोजित किया जाएगा। 3 फरवरी को नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन प्रात 9:00 बजे से मंगलाचरण, मां नर्मदा का पूजन अर्चन, आंदराजलि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही रंगोली चित्रकला की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। लोक गायन होगा , वही 4 फरवरी नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी का शाम 5:00 बजे आगमन होगा। कन्या पूजन, अतिथियों द्वारा नर्मदा आरती एवं पूजन का कार्य के कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों का उद्भभोदन होगा। उसके पश्चात नगर पालिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देर रात्रि तक किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि सेठानी घाट पर बनाए जाने वाले जल मंच की क्षमता का प्रमाण पत्र जल संसाधन विभाग द्वारा दिया जाएगा। जल मंच पर 80 लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। सुरक्षा के लिए एडिशनल एसपी, कमांडेंट होमगार्ड और अन्य पुलिस बलो की तैनाती की जाएगी। जल मंच पर जो व्यक्ति आएंगे उनके सर्टिफिकेट एसडीएम देंगे। घाट पर मीडिया के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से बोट पर सवार होकर जल मंच तक आएंगे। कलेक्टर ने बताया कि सभी लोगों को आमंत्रण पत्र समय से पूर्व दिया जाएगा। तिलक भवन में इमरजेंसी वार्ड बनाकर यहां डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। घाट पर तैराको का दल पर्याप्त संख्या में रहेंगे। विद्युत आपूर्ति निर्बाध गति से की जाएगी। घाट पर लाइव जैकेट एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी के माध्यम से जल मंच के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित कराएंगी। 4 फरवरी की सुबह शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। घाट पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि तवा से अनायास पानी न छोड़ा जाए इसकी चिंता की जाएगी। नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी अनुभवी है। उन्होंने कहा की संस्कृति विभाग से संपर्क करके सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आवश्यक सहयोग लिया जाए। सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि लाइटिंग ऊपर जलती रहे नीचे उजाला होता रहे।

पंडित गोपाल खंडहर ने कहा कि आमंत्रण पत्र में हमेशा नर्मदा जयंती का उल्लेख रहता है लेकिन नर्मदा जयंती के बजाय नर्मदा प्रकट उत्सव शब्द का उल्लेख किया जाए। अनोखेलाल राजोरिया ने कहां की इस दिन मांस मदिरा की दुकानों पर पूर्णता रोक रहे। एक अन्य सदस्य ने कहा कि घाटों पर आम जनों की भावना का ध्यान रखते हुए उनके आने जाने पर रोक ना लगाई जाए। राकेश फौजदार ने कहा कि डॉग ब्राइट की घटनाएं बहुत हो रही है। नर्मदा जयंती के अवसर पर अपार भीड़ रहेगी अत ऐसी घटना ना हो। मनोहर बडानी ने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए दीपदान की भव्य व्यवस्था की जाए।

प्रभारी मंत्री ने राम जी बाबा मेले की तैयारी की समीक्षा की-

प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने आगामी 10 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले राम जी बाबा मेले की तैयारी के संबंध में प्रशासन द्वारा की गई तैयारी की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए की राम जी बाबा मेले के दौरान दुकानों का आवंटन समय से पूर्व किया जाए। साथ ही दुकानों के आवंटन का परीक्षण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए, की जिनके नाम पर दुकानों का आवंटन किया गया है दुकान उन्हें मिली कि नहीं।

कलेक्टर सोनिया मीना ने रामजी बाबा मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेला गुप्ता ग्राउंड में प्रस्तावित किया गया है। 8 फरवरी तक दुकानों का एवं झूलो का आवंटन कर दिया जाएगा। रामजी बाबा मेला पूर्ण गरिमामय एवं धार्मिक रूप से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस चौकी की एवं महिला पुलिस की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में रखी जाएगी। मेला स्थल पर मुख्य कार्यपालन दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दुकानों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल की भी जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि रामजी बाबा मेला में बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए वाहन पार्किंग की नीलामी की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस बसो के रूट परिवर्तन करेगी। कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया की राम जी बाबा मेला में पॉलिथीन का उपयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि रामजी बाबा मेला में स्व सहायता समूह की बहनों को निशुल्क स्टॉल आवंटित किया जाए। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि मेले में काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग आते हैं अतः ग्रामीणों को कृषि एवं पशुपालन की जानकारी दी जाए।

प्रभारी मंत्री ने देखा नर्मदा लोक का प्रेजेंटेशन-

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने प्रस्तावित नर्मदा लोक का प्रेजेंटेशन देखा। आर्किटेक्ट सचिन बारेकर ने नर्मदा लोक का प्रजेंटेशन दिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए किए नर्मदा लोक के अंतर्गत जहां-जहां छतरी बनाई जाएंगी वहां उससे पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उस स्थान का अवलोकन अनिवार्य रूप से कराया जाए। तभी कार्य आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मुंडन संस्कार की व्यवस्था कुछ दूरी पर रहे। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए की सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन एक बार बैठकर आपस में चर्चा करके नर्मदा लोक के संबंध में और भी गंभीर चीजे निकाल कर सामने लाएं, जिस पर कार्य किया जा सके।
बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जनपद पंचायत नर्मदा पुरम के अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस रावत, अपर कलेक्टर डीके सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला अस्पताल में देर रात्रि ढोल नगाड़े पर थिरकते ड्यूटी डॉक्टर सहित स्टाफ का वीडियो वायरल, मामlले में CMHO ने दिए जांच के आदेश,वार्डबाय हुआ निलंबित,जांच समिति गठित,पार्षद राजेंद्र उपाध्याय की मुहीम का हुआ असर..!

जिला अस्पताल में देर रात्रि ढोल नगाड़े पर थिरकते ड्यूटी डॉक्टर सहित स्टाफ का वीडियो वायरल, मामlले में CMHO ने दिए जांच के आदेश,वार्डबाय हुआ निलंबित,जांच समिति गठित,पार्षद राजेंद्र उपाध्याय की मुहीम का हुआ असर..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d