• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 6 जनवरी दिन सोमवार 12 राशियों का दिन कुछ ऐसा रहेगा…

by Manish Gautam Chiefeditor
January 6, 2025
in ज्योतिष
0
1 जनवरी दिन बुधवार को 12 राशियों का ऐसा रहेगा दिन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों का दिन कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय…………..*

*साल 2025 के पहले सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर अक्षत, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, फल आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जप भी करें*

पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र या संबंधी के साथ वार्तालाप होने से किसी चिंता का समाधान मिलेगा और आप अपना मुक्त होकर अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाएंगे। परिवार संबंधी कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है।

नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आए। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत भी हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े।

व्यवसाय- बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी काम में ज्यादा ध्यान रखें। हालांकि चुनौतियां और रुकावटें आ सकती हैं। हो सकता है कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों से समझौता करना पड़े। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।

लव- पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों की वजह से मानहानि की स्थिति बन सकती हैं।

स्वास्थ्य- ओवर ईटिंग की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। हल्का और सुपाच्य आहार लें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होगा। और आपनी कार्य क्षमता और योग्यता को भी प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उसके लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत है। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करें तथा संबंधों में मधुरता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा ना करें।

स्वास्थ्य- कफ-खासी की समस्या बढ़ेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ी किसी फैसले पर अमल करने का बेहतरीन समय है। इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। खुले दिल से उसका स्वागत करें। किसी खास सभा में जाने का मौका मिल सकता है। युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करने में अपना योगदान अवश्य दें।

व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों के साथ कठोर व्यवहार न रखें, वरना उनके घर क्षमता प्रभावित होगी। सरकारी कामों में महत्वपूर्ण इंसान की मदद मिल सकती है। कमीशन और टैक्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।

लव- व्यवसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। एसिडिटी अथवा मुंह में छाले जैसी समस्या रहेगी। तरल पदार्थों का भी उचित मात्रा में सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8*

*कर्क राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय…………….*

*साल 2025 के पहले सोमवार को किसी मंदिर में या शिवलिंग पर सूखा नारियल अर्पित करें और सायंकाल के समय भगवान शिव का ध्यान करें*

पॉजिटिव- कोई खास काम पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी योजना को भी क्रियान्वित कर लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे।

नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे और साथ ही जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। शांति और धैर्य से समस्याओं का समाधान निकाले।

व्यवसाय- अपनी योजनाएं और गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। वरना कुछ लोग आपके काम करने के तरीकों की नकल कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को ज्यादा महत्व दें। अपने अधिनस्थ स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखें।

लव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। इससे संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल आदि की नियमित जांच करते रहें। थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा भी सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3*

*सिंह* – पॉजिटिव- अपने किसी का सपने को साकार करने का बेहतर समय चल रहा है। ऊर्जावान और सकारात्मक रहे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे।

नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ वार्तालाप करते समय थोड़ा रिजर्व रहना भी जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से भी जाहिर ना करें। रुपए-पैसे के मामले में पूरी सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि सारे निर्णय खुद ही ले।

व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को लेकर कोई योजना बनाई है तो उस पर अमल करने के लिए अनुकूल समय है। शेयर्स अथवा स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। संभव हो तो कुछ समय के लिए ही यह गतिविधियां स्थगित ही करें।

लव- दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य- नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

*कन्या राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय……………*

*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए साल 2025 के पहले सोमवार को शिव मंदिर में सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें*

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी। जिससे आप आर्थिक मामलों में भी उचित प्रकार से ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपना आज बेहतर करने का भी प्रयास करेंगे।

नेगेटिव- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय वाले तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं। परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है। अपने कामों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के लिए लापरवाही न करें। इंक्वायरी होने की भी आशंका है।

लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य- सूखी खांसी और सांस की समस्या बढ़ सकती हैं। उचित इलाज ले तथा तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2*

*तुला* – पॉजिटिव- परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां के लिए भी शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा

नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं।

व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेश संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। खर्चों के साथ इनकम की स्थिति भी अच्छी रहेगी। पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वाद-विवाद से दूर रहे।

लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु युवा लोग किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में आ सकते हैं।

स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत होगा। घर पारिवारिक संबंधी सुख के साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।

नेगेटिव- वाद-विवाद जैसे मामलों में आवेश में आने के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपने मन स्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्राणायाम योगा करना उत्तम है।

व्यवसाय- अन्य कार्य में व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर समय देना मुश्किल होगा। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाएगा।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें तथा अपना चैकअप करवाएं।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

*धनु* – पॉजिटिव- आज आपकी कोई योजना या सपना साकार होने वाला है, जिससे आप उमंग और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा।

नेगेटिव- व्यवहार में लचीलापन लाए। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें।

व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें। बिजनेस के महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। सरकारी नौकरी में कुछ तनाव जनित स्थितियां रहेंगी।

लव- दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4*

*मकर राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय…………….*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए साल 2025 के पहले सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ा सा तांबे के बर्तन के बर्तन में भरकर व्यवसाय स्थल पर ओम नमः शिवाय कहते हुए छिड़क दें*

पॉजिटिव- किसी भी योजना को उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपकी विनम्र स्वभाव की वजह से आपका मान-सम्मान और साख बनी रहेगी।

नेगेटिव- वाद-विवाद में ना पड़े। आपका कोई निकट संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आपके ऊपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे।

व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। भावनाओं की बजाए प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच में आपसी तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर को गिफ्ट जरूर दें।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। गर्म तासीर वाली चीजों का सही मात्रा में सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही की वजह से व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की भी संभावना है।

नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों में कोई विवादित की स्थिति बन सकती हैं। इसलिए खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको समस्याओं से बचा भी लेगी। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। इस समय मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। मशीनरी से संबंधित

व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी ध्यान देना जरूरी हैं।

लव- दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बनाकर रखें। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ हरारत रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9*

*मीन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय…………..*

*भाग्य वृद्धि के लिए साल 2025 के पहले सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें*

पॉजिटिव- आज दिन भर काम की अधिकता बनी रहेगी। परंतु साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिलेगा।

नेगेटिव- आर्थिक समस्याएं रहेंगी। परंतु तनाव लेने के बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है। इसलिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दे। आज कहीं भी आवाजाही से परहेज करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। साथ ही कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परंतु कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आ सकती हैं।

लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें तथा बढ़ती ठंड की वजह से कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक अथवा देसी चीजों का सेवन करते रहे।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बाजार में 800 से 1 हजार रुपए में बिकता है कड़कनाथ

बाजार में 800 से 1 हजार रुपए में बिकता है कड़कनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d