• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें धान उपार्जन कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश परिवहनकर्ता एवं मिलर्स करें धान का शीघ्र उठाव वाहनों की लोडिंग – अनलोडिंग में न हो विलंब उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करने वालों पर करें कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
December 30, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें धान उपार्जन कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश  परिवहनकर्ता एवं मिलर्स करें  धान का शीघ्र  उठाव  वाहनों की लोडिंग – अनलोडिंग में न हो विलंब  उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करने वालों पर करें कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप यादव द्वारा सोमवार को जिले में संचालित हो रहे धान उपार्जन कार्य की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।  कलेक्टर ने परिवहनकर्ताओं को सख्त लहजे में उपार्जित धान का परिवहन शीघ्र सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

            इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी , मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक श्री सेंगर सहायक आयुक्त सहकारिता राज यशवर्धन कुरील के अलावा मिलर्स एवं परिवहनकर्ता मौजूद रहे।

            समीक्षा के दौरान समितियों में उठाव हेतु शेष धान के शीघ्र परिवहन हेतु निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में सोमवार तक 2 लाख 56 हजार 573 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिसके विरुद्ध 1 लाख 19 हजार 551 मीट्रिक टन  धान का परिवहन किया जाकर भण्डारित कराई जा चुकी है। जिसपर कलेक्टर श्री यादव द्वारा शेष बची 1 लाख 19 हजार 291 मीट्रिक टन धान का भी शीघ्र परिवहन किये जाने की सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।

परिवहनकर्ताओं की समीक्षा

            कलेक्टर श्री यादव द्वारा बैठक के दौरान जिले के 2 अनुबंधित परिवहनकर्ताओं को समिति स्तर पर परिवहन हेतु शेष मात्रा 84 हजार 381 मीट्रिक टन धान का शीघ्र परिवहन कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री यादव नें परिवहनकर्ताओं को उठाव हेतु शेष मात्रा के अनुपात में प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहन लगाकर शीघ्र ही उठाव कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वाहन व्यवस्था के संबंध में परिवहनकर्ताओं के साथ-साथ जिला परिवहन अधिकारी को भी वाहनों की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये ।

मिलर्स के साथ बैठक

            जिले के मिलर्स द्वारा शीघ्र धान का उठाव किया जाये इस हेतु कलेक्टर श्री यादव द्वारा कलेक्टर सभागार में जिले के मिलर्स के साथ बैठक आयोजित की जाकर मिलर्स को शीघ्र धान का उठाव कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में मिलर्स द्वारा 57 हजार 242 मीट्रिक टन धान के मिलिंग का अनुबंध किया गया है। जिसके विरुद्ध अब तक 18 हजार 207 मीट्रिक टन धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। जिस पर कलेक्टर श्री यादव द्वारा शेष मात्रा का भी शीघ्र उठाव करने हेतु मिलर्स को निर्देशित किया गया है।

लोडिंग अनलोडिंग में न हो विलंब

            उपार्जन कार्य के दौरान वाहनों के लोडिंग में किसी प्रकार का विलंब न हो इस पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सहायक आयुक्त सहकारिता एवं समस्त उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को वाहन पहुंचते ही तत्काल लोडिंग करने एवं गोदाम में पहुँचने पर तत्काल वाहन अनलोड कराने की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक के जिला प्रबंधक श्री सेंगर को दिए गए।

करें सख्त कार्यवाही

            कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें बैठक में बे-मौसम बारिस के दौरान जिन समितियो द्वारा धान की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नही की गई थी, उन उपार्जन केन्द्र प्रभारियो एवं नोडल अधिकारियो के उपर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। किये उपार्जन कार्य समुचित ढंग से संपादित हो सके एवं परिवहन शीघ्र हो इस हेतु समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियो को उनके क्षेत्राधिकार में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री यादव द्वारा दिए। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों की निरंतर चौकसी कर व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखने की हिदायत भी दी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भाजपा विधायक के ड्राइवर ने दुकानदार से की मारपीट, जानें क्या है पूरा मामला…

भाजपा विधायक के ड्राइवर ने दुकानदार से की मारपीट, जानें क्या है पूरा मामला…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d