• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में प्रगति लाने व्यापक प्रचार प्रसार के द्वारा भ्रांतियां दूर करते हुए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं-श्री गेमावत*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 29, 2024
in कटनी
0
*राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में प्रगति लाने व्यापक प्रचार प्रसार के द्वारा भ्रांतियां दूर करते हुए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं-श्री गेमावत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को गति प्रदान करने एवं वांछित प्रगति लाने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ ने पीपीटी के द्वारा विकासखंडवार लक्ष्य और किए गए कार्यों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सौ दिवसीय निक्षय अभियान की सफलता हेतु पेशेंट का चिकित्सीय उपचार, नियमित और पौष्टिक खान पान के साथ-साथ भ्रांतियां को दूर करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीवी की बीमारी असाध्य नहीं है, बल्कि नियमित उपचार और स्वस्थ खानपान के द्वारा इस पर आसानी से नियंत्रण पाकर टीवी मुक्त हुआ जा सकता है। जिला पंचायत के  सीईओ श्री गेमावत ने कहा कि टीवी मुक्त भारत,मध्यप्रदेश एवं कटनी को किए जाने हेतु एक-एक टीवी पेशेंट की निगरानी करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सीय परामर्श, उपचार एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित 347 जिलों में कटनी जिला भी शामिल है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक सौ दिवसीय निक्षय शिविरों का आयोजन कर टीवी मुक्त जिला बनाना है। जिला क्षय अधिकारी शैलेंद्र दीवान ने बताया कि टीवी पेशेंट वैकल्पिक रूप से एक फूड बॉस्केट के द्वारा तीन प्रकार के आहारो में से जो उन्हें खाने में अच्छे लगे उनका निर्धारित मात्रा में सेवन करें। समीक्षा बैठक में टीवी यूनिट भोपाल से अभिषेक पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अठया, जिला क्षय अधिकारी शैलेंद्र दीवान, डॉक्टर मोहंती शहरी नोडल अधिकारी, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम, एपीएम, डीसीएम, एम एंड ई, सीपीएचसी सलाहकार, आरबीएसके के जिला समन्वयक, समस्त विकास खंडों के सीएचओ सहित अन्य खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने भरतपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का किया औचक निरीक्षण*  *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण और हितलाभ वितरण जारी*  *जनपद पंचायत रीठी के सीईओ श्री पनिका ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु कराई तत्परता पूर्वक कार्रवाई, 27 आवेदन मौके पर ही निराकृत*

*जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने भरतपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का किया औचक निरीक्षण* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण और हितलाभ वितरण जारी* *जनपद पंचायत रीठी के सीईओ श्री पनिका ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु कराई तत्परता पूर्वक कार्रवाई, 27 आवेदन मौके पर ही निराकृत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d