कालापीपल(बबलू जायसवाल)ऐसे तो राजनीति करना और जन सेवा करना आम नेताओं का काम है,शासन द्वारा कई जनकल्याण योजनाएं चलाई जा रही है।लेकिन आज भी कई ग्राम के लोग शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित है।किसी को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह खेजडिया ने अपने ही गांव के 40 से 45 प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर से ग्रामीणों को शाजापुर ले जाकर प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों की मुलाकात करवाई और वही आश्वासन दिया गया है कि जल्दी ही उन्हें आवास हीन सूची में जोड़ दिया जाएगा,इन सभी लोगों को ग्राम रोजगार सहायक भोजराज बालोदिया द्वारा पोर्टल पर अपात्र कर दिया गया है।वहीं पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा रोजगार सहायक की लापरवाही की जांच के आदेश दिए गए थे,हितग्राहियों का कहना है कि रोजगार सहायक द्वारा हम से पैसों की मांग की जाती थी पैसा नहीं दिया तो हमें अपात्र कर दिया।
इनका कहना है…!
पोर्टल पर से सभी हितग्राहियों को अपात्र कर दिए गया, जो दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया…!
•लोकेन्द्रसिंह खेजडिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष
शाजापुर


