रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम नगर मंडल की प्रथम कामकाजी बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने स्वागत भाषण में समस्त बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। 25 दिसंबर मंडल कार्यक्रम प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने बताया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मजयंती को “सुशासन दिवस” के रूप में मंडल के समस्त बूथों पर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया जाएगा। इसी प्रकार 26 दिसंबर कार्यक्रम जिला प्रभारी चरणजीत सिंह एवं मंडल प्रभारी राहुल पटवा ने बताया कि 9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो के बलिदानी दिवस “वीर बाल दिवस” को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। उसी तारतम्य में मंडल में प्रभात फेरी एवं पीएम नर्मदा महाविद्यालय में साहिबजादों के बलिदान पर बनी फिल्म विद्यार्थियों के साथ देखी जाएगी।बैठक में प्रमुख रूम से नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक माहला,राजेश अत्रे,रामनरेश चौहान, योगेश सेठा, वंदना दुबे, राहुल ठाकुर, वीपी श्रोती, नीरजा फौजदार, ज्योति डहेरिया, विकास राठौड़, ओम राय, मनीष परदेशी, मनीष शर्मा, अर्पित सोनी,लोकेश माधव, कृष्ण चौकसे, आशीष सोनी, स्वदेश दुबे, माया केवट, जय बाला निगम, अखिलेश निगम इत्यादि सहित समस्त बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


