रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में प्रधान कुटम्ब न्यायलय न्यायधीश प्रियदर्शन शर्मा की विदाई ऐतिहासिक रूप से अधिवक्ता संघ द्वारा दी गई । संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि इस दौरान मंच पर प्रधान जिला एवं सेशन न्याधीश रामकुमार चौबे,विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, प्रधान कुटुंब न्यायलय न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस ठाकुर, व्हीके चौहान, मचासीन थे। उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश जफर इकबाल, अभिनव जैन,रितु वर्मा कटारिया, नुरून निशा अंसारी, रूचि पांडे, प्रियंका रतोनिया, स्वाति कौशल, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष मनोज यादव, सहसचिव क्षमा चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग्रंथपाल पी डी चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सी के कुरापा,सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाह, दीपक सोन, अभिषेक दीक्षित व शासकीय अधिवक्ता शैलेन्द्र गौर, मनोज चौरे, सतेन्द्र पटेल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व्हीके दीवान,एस एस पटेल, जीआर सराठे, रामराज सिह ठाकुर, राजीव दुबे, रामसेवक यादव, अजय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, कल्पेश दुबे, संजीव बग्गन,जफर खान, नितेश गौर, राजेश अग्रवाल, रत्नेश दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, सुरेंद्र सिंह राजपूत, पुरषोत्तम व्यास, धर्मेन्द्र यादव, भूपेंद्र वर्मा, जीतेन्द्र गौर, केशव सिह चौहान, योगेश पटेल, मनीष शर्मा,धर्मेंद्र दुबे,अनुराग दुबे, विवेक शर्मा, मुकुल वर्मा, विनीत वर्मा, शेखर रूसिया, मातृशक्ति मालती वर्मा, विजया कदम, शमशाद खान, पूनम शर्मा, नीता चौधरी, दीप्ती राठौर और अन्य अधिवक्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच संचालन विश्वेवर तिवारी ने किया और आभार सचिव मनोज जराठे ने माना।
प्रधान कुटुंब न्यायाधीश श्री शर्मा ने इस दौरान नर्मदापुरम के अपने अनुभव सांझा किए और नर्मदापुरम के अधिवक्ताओं के कार्यों की सराहना की। डीजे श्री चौबे ने श्री शर्मा कि कार्यप्रणाली की सराहना की। वरिष्ठ अधिवक्ता गणों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संघ द्वारा श्री शर्मा का शाल श्री फल और स्मृति चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।