रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले की लोकप्रिय खेल प्रतियोगिता तुलसी कप अंतर्विद्यलायीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी जनपद भूमिखेल परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी नर्मदापुरम में 14 दिसंबर से किया जा रहा है।लगभग 25 वर्षों से चली आ रही अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता जिले के विद्यालयों एवं युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के खेलदल गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित होते हैं। प्रतियोगिता आयोजन अजय शर्मा ने बताया कि तुलसी कप का आयोजन तुलसी शिक्षा समिति मालाखेड़ी, हॉकी मालाखेड़ी एवं पत्रकारगण नर्मदपुरम के सहयोग से किया जाता है। 14 दिसंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ अतुल सेठा के मुख्यातिथ्य हुआ। शनिवार को तुलसी कप में तीन मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच एक्सीलेंस ए स्कूल एवं सेंटपॉल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए एक्सीलेंस ए ने निर्धारित ओवर में 50 रन बनाए। जबकि सेंटपॉल स्कूल टीम ने पांचवें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच रामलाल शर्मा एवं समेरिटन्स स्कूल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें रामलाल शर्मा ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए समेरिटन्स स्कूल ने सातवें ओवर में लक्षय प्राप्त कर लिया। जिसमें सर्वाधिक रन शरद ने 22 गेंद पर 44 रनों में पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। दूसरा सेमीफाइनल रामलाल शर्मा एवं सेंट पॉल के विरुद्ध हुआ। जिसमें सेंटपॉल स्कूल की टीम ने सातवें ओवर में मैच जीत लिया। सेंटपॉल’ के कुल 6 विकेट गिरे। जिसमें विरोधी टीम के पवन को तीन विकेट मिले। सेंट पॉल की तरफ से सर्वाधिक रन 19 रन निखिल ने बनाये। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।


