सिलौंडी में हर जगह पिछले एक माह से सिर्फ टैंकर गायब मामले की चर्चा हो रही है । टैंकर गायब होने की खबर जिला प्रशासन को लगाते ही सिलौंडी सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया तुरंत निलंबित कर दिया । और सिलौंडी सरपंच पंचों बाई को 15.11.2024 तक टैंकर मामले में अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी हुआ । परंतु एक माह हो जाने के बाद भी सिलौंडी सरपंच पंचों बाई पर कोई भी करवाई नही हुई । ग्रामीण में चर्चा है सिलौंडी सरपंच अपनी राजनैतिक पहुंच का लाभ लेकर टैंकर मामले की जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सिलौंडी के कुछ पंच और ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। एक निर्दोष सिलौंडी सचिव कुंज बिहारी पर करवाई कर टैंकर गायब मामले की फाइल बंद करने का प्रयास जिला मुख्यालय कर रहा है । अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण 26 जनवरी 2022 को जिला कलेक्टर से सम्मानित सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया जी पर सिलौंडी गांव की जनता विश्वास करती है ।
ग्रामीण ने बताया कि हम सचिव कुंज बिहारी को बहुत से जानते है । वह समीपवर्ती गांव अतरसुमा प्रतिष्ठित परिवार से है । 2007 से हल्का नर्सरी में सुंदर पेड़ पौधे लगाकर का कार्य शुरू किया ।आज हल्का नर्सरी में लगभग 2000 पेड़ पौध फल फूल रहे ।आम ,अमरूद , आंवला, अनेक प्रकार के फूलों से सजी हल्का नर्सरी को देखकर तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद और जिला पंचायत सीईओ शिरिर गेमावत ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया था । गौर करने वाली बात है सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया ने अपने वेतन में से पैसे खर्च कर पेड़ पौधे लाकर नर्सरी में लगाएं। ग्रामीण ने सहमति से उनको हल्का और सिलौंडी उप तहसील का संरक्षक बनाया । कुंज बिहारी चमपुरिया अपने रिटायरमेंट के बाद भी दोनों नर्सरी की देखरेख करेंगे।
जब जनपद के सभी सचिवों ने सिलौंडी सचिव बनाने से इंकार कर दिया तब कुंज बिहारी चमपुरिया जी ने सिलौंडी सचिव पद का दायित्व लिया ।
सिलौंडी के पिछले डेढ़ साल में बहुत अच्छा कार्य रहा है सिलौंडी में हर गली मोहल्ले में झाड़ू लगवाने की शुरू करने वाले ,उप तहसील भवन में सुंदर मन मोहक नर्सरी तैयार करने वाले , हरिजन वार्ड से सिलौंडी बस्ती के बीच नदी होने लोगों को आने जाने वाली दिक्कत को दूर करने नदी में स्टाफ डेम निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले , हरिजन वार्ड को भारत नगर बनाने वाले ,हरिजन लोगों को सिलौंडी की होटलों में समान रूप से बैठकर चाय &नाश्ता करने का सम्मान दिलाने वाले और लोगों के घर ,वार्ड में जाकर उनकी समस्याओं को सुनने वाले तुरंत निराकरण सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया जी एक सच्चे कर्मचारी है।वह स्वयं सिलौंडी पुलिस जाकर टैंकर गायब होने की रिपोर्ट लिखने आवदेन दिया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टेंडर गायब मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए सिलौंडी सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया जी को सिलौंडी बहाल करने की मांग की है यदि जल्द से जल्द टैंकर गायब मामले की जांच नही हुई तो जनता उग्र आंदोलन भी कर सकती है ।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


