रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहर में हर जगह सीवरेज लाइन की बीच रोड पर खुदाई की जा रही है जो की बहुत अनियमित तरीके से हो रही है और उसका पुनः वैसे रेस्टोरेशन वर्क नहीं हो पा रहा है। जिस शहर की अधिकांश सड़क खराब हो चुकी हैं और उबड़ खाबड़ हो चुकी है। ठेका कंपनी की पिछले काफी समय से लापरवाही पूर्वक कार्य की निरंतर प्रशासन तक शिकायतें पहुंच रही हैं। शिवराज लाइन का पाइप लाइन डालने के लिए मनवाने तरीके से खुदाई की जा रही है और रेस्टोरेशन कार्य भी ढंग से नहीं किया जा रहा,जिसके कारण सीवरेज पाइप लाइन के लिए सड़क पर बनाए गए चैंबर सड़क से ऊपर होकर दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। पर वार्डो के पार्षद मौन नजर आ रहे हैं। अब कांग्रेस पार्षद लीला बसंत सैनी और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा है। शहर की सबसे पुरानी एवं व्यवस्थित रोड जो कि नेहरू चौक से सराफा चौक के मुख्य मार्ग पर है उस पर भी सीवरेज लाइन खुदाई के लिए पार्षद लीला बसंत सैनी और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडिशनल कलेक्टर डीके सिंह को ज्ञापन दिया और उन्हें अवगत कराया कि यह रोड बहुत पुरानी और अभी तक व्यवस्थित है।जिससे लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है।सभी व्यापारियों का मानना है की खुदाई के बाद ठेकेदार उन्हें इस गुणवत्ता की रोड को नहीं बन सकता और अधिकतर यहां दुकान हैं और इस रोड पर जो घर लगे हुए हैं उनके पानी निकासी की व्यवस्था भी पीछे की तरफ से है। अतः सभी व्यापारी और पार्षद लीला बसंत सैनी का प्रशासन से आग्रह है कि इस रोड की खुदाई को रुकवा दिया जाए और इसमें पीछे की गलियों की तरफ से इसकी खुदाई की जाए। ज्ञापन देने में अजय सैनी , रोहन जैन, रत्नेश गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल, सतीश बिल्लौरे,अफरीद खान, सौरभ शर्मा, पंकज पचौरी, सचिन उमरे सहित व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।


