• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ग्राउंड की महत्वपूर्ण जवाबदारी नर्मदापुरम के पिच क्यूरेटर विष्णु बोरासी को भी मिली

by Manish Gautam Chiefeditor
October 5, 2024
in नर्मदापुरम
0
ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ग्राउंड की महत्वपूर्ण जवाबदारी नर्मदापुरम के पिच क्यूरेटर विष्णु बोरासी को भी मिली
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। क्रिकेट मैच की तैयारियो को लेकर ग्वालियर संभाग के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच की तैयारी की समीक्षा भी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जन सुविधा एवं चिकित्सा से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्वालियर स्टेडियम खेल मैदान सहित पिच का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एमपीसीए सहित अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयनित मुख्य ग्राउंड स्टाफ भी मौजूद रहा। अवगत हो कि ग्वालियर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मुख्य ग्राउंड स्टाफ में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन से एमपीसीए पिच क्यूरेटर विष्णु बोरासी का भी चयन हुआ है। अवगत हो कि एमपीसीए द्वारा प्रदेश के सभी संभागों से 10 प्रशिक्षित स्टाफ का चयन किया गया है। चयनित सूची में नर्दापुरम संभाग से विष्णु बोरासी का नाम सबसे ऊपर सूची में शामिल है। श्री बोरासी 28 सितंबर को ग्वालियर पहुंचकर स्टेडियम में अपनी आमद दे चुके हैं और एमपीसीए के दिशा निर्देशन में ग्राउंड स्टाफ की पूरी टीम द्वारा पूरी लगन के साथ क्रिकेट मैच के लिए ग्राउंड तैयार कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री द्वारा भी ग्राउंड स्टाफ के साथ एमपीसीए पदाधिकारियों , प्रशासनिक अधिकारियों सहित ग्राउंड का निरीक्षण कर शुभकामनाएं दी गई है। अवगत हो कि गत वर्ष इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की शानदार जीत का श्रेय भी ग्राउंड स्टाफ को मिला था क्योंकि बारिश के बीच हुए मैच में भी बाधाओ के बावजूद आयोजन सफल रहा और भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराया था। गत वर्ष इंदौर में हुए अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नर्मदापुरम संभाग से पिच क्यूरेटर विष्णु बोरासी का चयन हुआ था। नर्मदापुरम डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल फौजदार,सचिव अनुराग मिश्रा सहित क्रिकेट पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दशहरा चल समारोहों में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*  *24 घंटे के अंदर शहर के सभी प्रमुख मार्गो के साथ-साथ दशहरा चल समारोंह मार्गो की मरम्मत कराने की शुरूआत करने महापौर ने अधिकारियों को दी हिदायत*

दशहरा चल समारोहों में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’* *24 घंटे के अंदर शहर के सभी प्रमुख मार्गो के साथ-साथ दशहरा चल समारोंह मार्गो की मरम्मत कराने की शुरूआत करने महापौर ने अधिकारियों को दी हिदायत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d