• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्‍न,समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार राजस्‍व वसूली कार्य में अपना लक्ष्य निर्धारित करें : कलेक्टर सोनिया मीना

by Manish Gautam Chiefeditor
September 28, 2024
in नर्मदापुरम
0
राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्‍न,समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार राजस्‍व वसूली कार्य में अपना लक्ष्य निर्धारित करें : कलेक्टर सोनिया मीना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

…जिले के समस्त राजस्‍व अधिकारी योजना बनाकर राजस्व के कार्यों को बेहतर बनाएं

नर्मदापुरम। कलेक्‍टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के समस्‍त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली, स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन, ई-केवाईसी, पीएम किसान आधार बैंक खाता लिंकिंग, नामांतरण/बंटवारा/ सीमांकन के प्रकरण, फसल गिरदावरी, फॉर्मर आईडी आदि राजस्‍व प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक मे कलेक्टर सुश्री मीना ने उक्त राजस्‍व प्रकरणों में किये गए कार्यो एवं लंबित कार्यों की समीक्षा कर उपस्थित समस्‍त राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने सर्वप्रथम राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारो को राजस्व वसूली में अपना लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की तहसीलवार राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्‍व वसूली में शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिए गए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि जिले की राजस्व वसूली में बेहतर स्थिति बनी रहे। कलेक्‍टर ने स्‍वामित्‍व योजना अंतर्गत ग्राउंड ट्रूथिंग की तहसीलवार समीक्षा की साथ ही स्‍वामित्‍व योजना के तहत आरओआर एन्‍ट्री के प्रकाशन की प्रगति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को उक्‍त कार्य समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त तहसीलदार को निर्देश दिए कि स्‍वामित्‍व योजना के कार्यों को टारगेट लेकर पूरा करें। सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने तहसीलवार सीएम हेल्‍पलाईन की प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण की स्थिति जानी। उन्होंने जिले के समस्त राजस्व अधिकारी से कहा कि प्रतिदिन सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में अपनी रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में ई केवाईसी की तहसीलवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि पीएम किसान योजनान्तर्गत पात्र किसानों की ई-केवाईसी आधार/बैंक खाता लिंकिंग कार्य शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें जिससे उन्‍हें सम्‍मान निधि समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने तहसीलवार पीएम किसान सम्‍मान निधि की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्‍टर ने आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज बटवारा, सीमाकंन, नामांतरण एवं अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गांरटी के अतंर्गत जिले के समस्‍त तहसील स्तरीय न्‍यायालयों में सीमाकंन के प्रकरण एवं अविवादित नामांतरण के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में जिले के समस्‍त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि समग्र ई-केवाईसी, नक्‍शा तरमीम, खसरा लिंकिंग एवं पेंशन ई-केवाईसी का कार्य बेहतर करें। राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने फसल गिरदावरी एवं फार्मर आईडी के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में अपर कलेक्टर देवेन्‍द्र कुमार सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ. बबीता राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत सहित जिले के समस्त राजस्‍व अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सेठानी घाट पर श्राद्ध एकादशी के अवसर पर पिंडदान तर्पण किया,समाजसेवी निरंतर 24 वर्षों से नर्मदा घाट पर भटकती आत्माओं का कर रहे पिंडदान तर्पण

सेठानी घाट पर श्राद्ध एकादशी के अवसर पर पिंडदान तर्पण किया,समाजसेवी निरंतर 24 वर्षों से नर्मदा घाट पर भटकती आत्माओं का कर रहे पिंडदान तर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d