• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही – 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम तेल ) जब्त।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 26, 2024
in इन्दौर
0
खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही – 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम तेल ) जब्त।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही – 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम तेल ) जब्त।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा वीर सावरकर नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। टीम द्वारा यहां सनी इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया गया। इस प्रतिष्ठान के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर देवश्री ब्रांड के अलग-अलग नाम जैसे रामदेवम, मंगलश्री, बालकृष्ण आदि अलग-अलग पेकिंग के 1 लीटर एवं 500 एमएल वाले पाम तेल एवं अन्य वेजिटेबल ऑइल के बिल्‍कुल घी की तरह दिखने वाले पैकेट विक्रय हेतु संग्रहित रखे हुए पाए गए। उक्त पैकेट को खोलकर भौतिक परीक्षण करने पर वह बिल्कुल घी की तरह महक एवं घी की तरह दिखने वाले थे। प्रतिष्ठान संचालक सनी परमार द्वारा खाद्य कारोबार का कोई लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त खाद्य पदार्थ जो की बिल्कुल घी की तरह दिखता एवं प्रतीत होता है, के कुल 5 नमूने लिए गए एवं लगभग 5520 लीटर नकली घी (पाम तेल ) को जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर जाँच हेतु भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि इस तरह की कार्रवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
छात्रावासों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।  सुविधाओं, व्यवस्थाओं आदि पर विद्यार्थियों से चर्चा कर लिया गया फीडबैक.  जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं से किया सीधा संवाद।

छात्रावासों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। सुविधाओं, व्यवस्थाओं आदि पर विद्यार्थियों से चर्चा कर लिया गया फीडबैक. जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं से किया सीधा संवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.