• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ऑस्टियोपैथी शिविर के समापन पर बोले विधायक संजय पाठक- पुण्य आत्माएं सदैव हमारे साथ रहकर आशीर्वाद देतीं हैं* *1504 मरीजों के जांच उपचार के बाद लाभ प्राप्त करने वालों के खिले चेहरे,जबलपुर महापौर अन्नू ने बताया ऐतिहासिक आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2024
in कटनी
0
*ऑस्टियोपैथी शिविर के समापन पर बोले विधायक संजय पाठक- पुण्य आत्माएं सदैव हमारे साथ रहकर आशीर्वाद देतीं हैं*  *1504 मरीजों के जांच उपचार के बाद लाभ प्राप्त करने वालों के खिले चेहरे,जबलपुर महापौर अन्नू ने बताया ऐतिहासिक आयोजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी । विधायक संजय पाठक द्वारा दद्दा परिसर, मदन महल में अपने पूज्य पिताजी कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में आयोजित त्रिदिवसीय नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का कल शाम समापन हुआ। शिविर के दौरान सांवरलाल आस्टियोपैथिक सेंटर, जोधपुर (राजस्थान) के सुप्रसिद्ध आस्टियोपैथ एवं आयुर्वेद रत्न डॉ. नंदकिशोर पाराशर एवं डाॅ. मधुसूदन पाराशर उनकी चिकित्सा टीम द्वारा तीन दिनों में कटनी, जबलपुर , नरसिंहपुर,सतना, दमोह, उमरिया जिलों के 1504 मरीजों के विभिन्न असाध्य रोगों की जांच उपचार किया। शिविर में सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, गर्दन, घुटना, कंधे पसलियों का दर्द, साईटिका, स्लिप डिस्क, फोजन सोल्डर, टेनिस एल्बो, मसल्स आदि से पीड़ित रोगियों का तांता लगा रहा पीड़ित व्यक्तियों का विधिवत जांच के बाद निःशुल्क इलाज किया गया।

समापन समारोह के दौरान जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।शिविर को सफल बनाने हेतु सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं सहयोगियों का विधायक श्री पाठक तथा महापौर श्री अन्नू ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि कुछ पुण्य आत्माएं कभी दिवंगत नहीं होतीं वह सशरीर हमारे साथ भले ही न हो पर एक प्रकाशपुंज की भांति उनका आशीर्वाद हमारे साथ रहता है ऐसे ही डॉक्टर गोवर्धन परासर थे जिनका परिवार उनकी इस विद्या से लोगों को लाभ पहुंचा रहा है।
जबलपुर में शिविर में सैकड़ों लोग इस शिविर से लाभान्वित हुए इसके लिए सांवरलाल आस्टियोपैथिक सेंटर का ह्रदय से आभार। इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने शिविर के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले सभी सहयोगियों के भी आभार जताया। जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ने इस आयोजन के लिए विधायक श्री पाठक का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सा पद्धति की इस विधा से जबलपुर वासी लाभांवित हुए ऐसा बड़ा आयोजन सिर्फ भाई संजय ही कर सकते हैं। इस अवसर पर कटनी नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक,यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जबलपुर के गणमान्यज़न उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़  सेंट मैरिज स्कूल(पनवाड़ी)के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर”कई बच्चे घायल”

ब्रेकिंग न्यूज़ सेंट मैरिज स्कूल(पनवाड़ी)के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर"कई बच्चे घायल"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d